Justin Langer on Team India Head Coach: करीब 1.40 अरब लोगों के देश वाले भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का कोच बनना किसी के लिए भी बेहद सम्मान की बात होगी, लेकिन ये काम आसान भी नहीं है, क्योंकि भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता चरम पर है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने के लिए मानसिक तौर पर मजबूत होना जरूरी है। यह कहना है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कोच जस्टिन लैंगर का, जो आइपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मुख्य कोच भी हैं। लैंगर का मानना है कि टीम इंडिया का कोच बनना दुनिया क सबसे मुश्किल का काम है और उन्होंंने इस पद की होड़ से खुद को अलग भी कर लिया।