25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर अंबाती रायडू को रास नहीं आई राजनीति, हफ्तेभर में ही छोड़ा YSR कांग्रेस का साथ

Ambati Rayudu Quits YSRCP: भारतीय पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू 28 दिसंबर को ही वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। इस बात को अभी जुमा-जुमा आठ दिन ही बीते हैं कि उन्‍होंने राजनीति से दूर रहने का फैसला भी ले लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Jan 2024, 2:36 PM IST

ambati_rayudu.jpg

Ambati Rayudu Quits YSRCP: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने हफ्तेभर बाद ही वाईएसआर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। रायडू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह कुछ समय के लिए सियासत से दूर रहना चाहते हैं। बता दें कि रायडू ने आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी वाईएसआर को 28 दिसंबर को ही ज्वाइन किया था। रायडू को खुद पार्टी अध्यक्ष और आंध्रा के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी, डिप्टी सीएम नारायण स्वामी और एमपी पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी ने पूर्व क्रिकेटर का पार्टी में स्वागत किया था। इसके बाद पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट वीडियो भी शेयर किया था।


भारतीय पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने आज 6 जनवरी को एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए लिखा कि सभी को यह सूचित करना है कि मैं वाईएसआर कांग्रेस पार्टी छोड़ रहा हूं और कुछ समय के लिए सियासत से बाहर रहने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी लिखा है कि आगे की कार्रवाई से वह उचित समय पर अवगत कराएंगे।

क्‍या अन्‍य पार्टी ज्‍वाइन करेंगे रायडू?

अंबाती रायडू के शुरुआत में कांग्रेस में जाने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन वह 28 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। अंबाती रायडू के अचानक वाएसआर ज्‍वाइन करने और अचानक ही छोड़ने को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अब किसी अन्‍य पार्टी में जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : डेविड वॉर्नर विदाई भाषण के दौरान हुए भावुक, शानदार फेयरवेल देख आंखों से छलके आंसू

रायडू के क्रिकेट करियर पर एक नजर

बता दें कि गुंटूर के रहने वाले अंबाती रायडू ने जुलाई 2019 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया था। इसके बाद मई 2023 में आईपीएल को भी अलविदा कह दिया था। उन्‍होंने भारत के लिए 55 मैचों में 47.05 की एवरेज से कुल 1694 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 124* रन था।

यह भी पढ़ें : क्या फर्जी है 12 साल में रणजी डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी की उम्र? खुद खोला ये राज