24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी को लेकर इस दिग्‍गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- 100% जीत रही ये टीम

Prediction for Border Gavaskar Trophy: टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया पांच टेस्‍ट मैचों की बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी को लेकर बड़ी भविष्‍यवाणी की है। उन्‍होंने कहा कि मैं 100 प्रतिशत यकीन के साथ कह सकता हूं कि भारत ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हरा देगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Nov 2024, 10:21 AM IST

Prediction for Border Gavaskar Trophy: भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया पांच टेस्‍ट मैचों की बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी को लेकर भविष्यवाणी का दौर शुरू हो गया है। सबसे पहले टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी 100 प्रतिशत भारत जीतेगा। उन्‍होंने कहा कि मैं 100 प्रतिशत यकीन के साथ कह सकता हूं कि भारत ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हरा देगा। उन्‍होंने कहा कि टीम इंडिया को न्‍यूजीलैंड के हाथों घर में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है लेकिन इस सीरीज में दबाव रोहित शर्मा पर नहीं, बल्कि पैट कमिंस पर होगा।

बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का आगाज 22 नवंबर से

बता दें कि 5 टेस्‍ट मैचों की बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का आगाज 22 नवंबर से पर्थ में होने जा रहा है। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेली गई पिछली 4 टेस्‍ट सीरीज में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। इनमें से दो भारत की सरजमीं तो दो सीरीज ऑस्‍ट्रेलिया की धरती पर ही खेली गई थीं। अगर भारत इस बार भी कंगारुओं को हराता है तो ये उसकी ऑस्‍ट्रेलिया में जीत की हैट्रिक होगी।

'ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने की हैट्रिक लगाएंगे'

दरअसल, पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने टीओआई से बातचीत में कहा कि मैं 100 प्रतिशत यकीन के साथ कह सकता हूं कि भारत ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराएगा और हम रोहित की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने की हैट्रिक लगाएंगे। हम उनको उनके घर में दो बार हरा चुके हैं। ऐसे में चिंता ऑस्ट्रेलिया को होनी चाहिए, हमें नहीं। दबाव उन पर है, भारत पर नहीं है। दबाव कमिंस पर है, रोहित शर्मा पर नहीं।

यह भी पढ़ें : गौतम गंभीर के पलटवार के बाद बैकफुट पर आए पोंटिंग, अब विराट कोहली को लेकर कही ये बात

उनके अंदर कितनी घबराहट- चेतन शर्मा

चेतन ने आगे कहा कि भारतीय टीम जब भी ऑस्ट्रेलिया, इंग्‍लैंड या दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाती है तो हमें बहुत मजा आता है। सबसे खास बात ये है कि हम हमेशा विदेशी दौरों पर जीत के दावेदार होते हैं। जब उनके खिलाड़ी ये कह रहे हैं कि एक अच्छी सीरीज होगी, तो आप समझ सकते हैं कि उनके अंदर कितनी घबराहट होगी।