मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला निवासी प्रवीण कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब वह टीम इंडिया में शामिल थे, तब सीनियर्स खिलाड़ी उनसे ड्रिंक नहीं करने के लिए कहते थे। उनसे कहा जाता ये नहीं, वो नहीं करना। जबकि करते सभी थे, लेकिन बदनाम उन्हें किया जाता था कि पीके तो पीता है।
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को लेकर कही ये बात
प्रवीण कुमार से जब इस इंटरव्यू में ये सवाल किया गया कि क्या सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे सीनियर्स ने उन्हें ड्रिंक नहीं करने को कहा था? इस पर पीके ने कहा कि नहीं, वह किसी का नाम कैमरे पर नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन सबको पता है। मुझे तो बस बदनाम किया गया। उन्होंने आगे कहा कि जो भी मुझे निजी तौर पर जानता है, उसे सब पता है कि मैं कैसा हूं। मेरी छवि खराब नहीं, बनाई गई है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान क्रिकेट को फिर लगा बड़ा झटका, अब इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ
प्रवीण कुमार का क्रिकेट करियर
बता दें कि प्रवीण कुमार ने भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 18 नवंबर 2007 को खेले गए वनडे में डेब्यू किया था। इसके बाद अगले ही साल फरवरी में उन्होंने टी20 और 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था। वहीं, अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ 10 अगस्त 2011 को एजबेस्टन में खेला था। प्रवीण कुमार भारत के लिए 6 टेस्ट में 27, 68 वनडे में 77 विकेट और 10 टी20 इंटरनेशनल में 8 विकेट अपने नाम किए।
यह भी पढ़ें : IND vs AFG: रोहित शर्मा टी20 में रच सकते हैं इतिहास, सिर्फ जड़ने हैं इतने सिक्स