28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद की आंख में लगी खतरनाक चोट

उन्मुक्त चंद ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की और इसके बाद हड़कंप मच गया। उनकी आंख में खतरनाक चोट लगी है। उन्मुक्त ने कैप्शन के जरिए लोगों का शुक्रिया भी किया। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि उन्हें ये चोट कैसे लगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 1 Oct 2022, 8:38 PM IST

उन्मुक्त चंद

उन्मुक्त चंद

पूर्व भारतीय क्रिकेटर उनमुक्त चंद के साथ बड़ा हादसा हुआ है। भारत को अपनी कप्तानी में साल 2012 में ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप दिलाने वाले उन्मुक्त चंद ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। उनकी आंख में खतरनाक चोट लगी है। यहां तक की उनकी आंख भी नहीं खुल पा रही है। इंस्टाग्राम पर उन्मुक्त चंद ने तस्वीर की और कैप्शन में कहा कि ईश्वर का शुक्रिया अदा किया कि किसी बड़ी दुर्घटना से वह बच गए। उन्मुक्त चंद अब अमेरिका के लिए खेलते हैं और इसके अलावा वो BBL में भी नजर आते हैं। वर्ल्ड कप जीताने के बाद IPL में उनका प्रदर्शन कुछ समय तक सही नहीं रहा। बाद में वो लगातार फेल भी रहे। भारतीय टीम में भी वो जगह नहीं बना पाए।


कैसे लगी चोट?

उन्मुक्त चंद ने ये भी कहा कि, किसी को अच्छे और बुरे दौर से गुजरना पड़ता है क्योंकि यह किसी भी एथलीट के लिए एक आसान सफर नहीं होता है। चंद ने पोस्ट के जरिए ये नहीं बताया कि उन्हें ये चोट कैसे लगी। शायद क्रिकेट खेलते समय उनकी आंख पर चोट लग गई। या फिर वो किसी अन्य दुर्घटना का शिकार हुए है।

आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी अब चंद के ऊपर मंडरा रहा है। हालांकि चंद ने ये कह दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। इससे ज्यादा उन्होंने कोई अपडेट नहीं दिया है। आने वाले समय में फिर से वो अपनी चोट को लेकर अपडेट जरूर देंगे।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 4 बल्लेबाज



टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए

जब चंद ने भारत को वर्ल्ड कप दिलाया था तब लगा था कि उनकी एंट्री भारतीय टीम में भी होगी। चंद को भारत का दूसरा कोहली कहा जाता था। टीम इंडिया ने 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद विराट कोहली ने टीम इंडिया में भी जगह बनाई। चंद से भी यही उम्मीद फैंस ने की थी लेकिन वो खरे नहीं उतर पाए। उन्होंने 21 IPL मैच खेले और 15 की औसत से 300 रन बनाए। उनके नाम एक अर्धशतक भी दर्ज है।