
विराट को लेकर बयान
विराट कोहली को लेकर इस समय कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं। अपने करियर के खराब दौर से वो गुजर रहे हैं। पिछले कुछ महीने कोहली के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। उनके बल्ले से बिल्कुल भी रन नहीं निकल रहे हैं। बहुत ही दबाव में वो बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टी-20 मैचों में वो फ्लॉप रहे। दीपक हुडा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन विराट की वापसी के बाद उन्हें बाहर बैठना पड़ा। इस वजह से भी फैंस काफी भड़क गए। खैर अब तो पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने भी विराट को लेकर बड़ा बयान दिया है। दानिश ने कहा कि विराट अब टीम इंडिया के लिए बोझ बनते जा रहे हैं। दानिशन ने अपने यूट्यूब चैनल पर ये बात कही।
कनेरिया ने विराट के प्रदर्शन पर बड़ा बयान देते हुए कहा, जब टीम के बड़े खिलाड़ी बाहर थे तब टीम प्रदर्शन कर रही थी। भारतीय युवा खिलाड़ी अपना काम बखूबी कर रहे थे। बड़े खिलाड़ी को ये समझना चाहिए कि वो अब टीम के लिए बोझ बन रहे हैं। विराट कोहली अब टीम के लिए बोझ बन गए हैं इसलिए या तो उन्हें अपनी जगह छोड़नी होगी या फिर टी-20 वर्ल्ड कप से पहले फार्म में वापसी करनी होगा।
यह भी पढ़ें- शिखर धवन बने टीम इंडिया के नए कप्तान, वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान
कप्तान रोहित शर्मा ने विराट का बचाव किया है। उनसे विराट की फॉर्म के बारे में पूछा गया था और उन्होंने कहा, हम एक प्रक्रिया का पालन करते हैं और उसी के आधार पर टीम तैयार करते हैं। काफी कुछ सोच समझ कर फैसला लिया जाता है। बाहर के लोगों को यह पता नहीं रहता। बाहर क्या होता है, ये हमारे लिए जरूरी नहीं है खिलाड़ी का फॉर्म ऊपर-नीचे होता रहता है। टीम के अंदर हम हैं और हमें पता है कि उस खिलाड़ी की कितनी अहमियत है।
Published on:
12 Jul 2022 02:18 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
