29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंभीर का अश्विन को लेकर बड़ा बयान, कहा टीम में शामिल करो और नम्बर 4 पर दो जगह

10 से भी ज्यादा वनडे मैच खेलने के बावजूद भारत अपना बल्लेबाजी क्रम तय नहीं कर पाया है। बैटिंग आर्डर में नंबर 4 पर कौन बल्लेबाज खेलेगा ये अब भी भारत के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में गंभीर ने इस पर सब को चौका देने वाला बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 15 Jul 2018, 5:49 PM IST

gambhir

गंभीर का अश्विन को लेकर बड़ा बयान, कहा टीम में शामिल करो और नम्बर 4 पर दो जगह

नई दिल्ली। भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। जहां वो इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। शनिवार को इस सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला गया जहां ख़राब बल्लेबाजी के चलते भारत ये मैच हार गया और इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। पिछले साल श्रीलंका के साथ खेली गई वनडे सीरीज से लेकर अब तक भारत अपने बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव कर रहा है। 10 से भी ज्यादा वनडे मैच खेलने के बावजूद भारत अपना बल्लेबाजी क्रम तय नहीं कर पाया है। बैटिंग आर्डर में नंबर 4 पर कौन बल्लेबाज खेलेगा ये अब भी भारत के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में गंभीर ने इस पर सब को चौका देने वाला बयान दिया है।

चौथे नंबर पर अश्विन को खिलाओ - गंभीर
जी हां! भारत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर गंभीर ने चुकाने वाला बयान दिया है। चौथे नंबर के लिए टीम में लगातार बदलाव किए जा रहे है। कभी रहाणे तो कभी कार्तिक तो कभी लोकेश राहुल को इस पर खेलते देखा गया है। हालही में इंग्लैंड के साथ खेली गई टी20 सीरीज में कप्तान विराट कोहली इस नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में गंभीर ने सबसे अलग जाते हुए कहा है के फिरकी गेंदबाज रविचंद्र अश्विन को चार नंबर पर खेलना चाहिए। गंभीर का ये बयान सब को हैरान कर देने वाला है।

गंभीर का चुकाने वाला बयान
गंभीर ने कहा "मेरे हिसाब से अश्विन को हार्दिक के पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए। हार्दिक नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं तो अश्विन को नंबर चार या नंबर 7 पर बल्लेबाजी करा सकते हैं। उसके बाद लोकेश राहुल पांच और धोनी नंबर 6 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसा होने की स्थिति में आपके पास तीन गुणवत्ता वाले स्पिन गेंदबाज भी हो जाएंगे। चार नंबर पर बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी टीम की जिम्मेदारी भी उठाएगा। वो उन खिलाड़ियों में से नहीं है जो आपको 60 या 70 गेंदो में शतक लगाकर दे देंगे। यहां तक कि अगर वो 30 या 40 रन बॉल प्रति रन के हिसाब से भी बना देंगे तो बाद में हार्दिक, राहुल और धोनी को पावर हिटिंग का मौका मिल जाएगा। धोनी एक फिनिशर के रूप में भी उतर सकते हैं।”

टीपीएल में कर रहे है दमदार प्रदर्शन-
बता दें अश्विन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रैगन्स टीम की कप्तानी संभाल रह है। यहां कप्तानी के साथ-साथ उनका प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है। टीपीएल के उदघाटन मैच में अश्विन ने डिंडीगुल ड्रैगन्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में भी अपने अनुभव के दम पर विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। अपने चार ओवर के स्पैल में महज 25 रन खर्च करते हुए अश्विन ने 2 विकेट चटकाए। उद्घाटन मैच के बाद अश्विन ने दूसरे मैच में भी सटीक गेंदबाजी की। दूसरे मैच में अश्विन ने तीन विकेट चटकाए।