29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली के समर्थन में उतरे गांगुली, खुद की कामयाबी का राज भी बताया

टीम के व्यसत कार्यक्रम पर कोहली के बयान को अब गांगुली का भी साथ मिल गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 24 Nov 2017, 8:05 PM IST

ganugly

कोलकाता। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के गुरुवार को व्यस्त कार्यक्रम के बयान को पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का समर्थन मिला है। कोहली ने कहा था कि व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनकी टीम को दक्षिण अफ्रीका के अहम और चुनौतीपूर्ण दौरे के लिए तैयारी का समय नहीं मिला। गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, वह क्रिकेट के कार्यक्रम के बारे में बात कर रहे थे, जो सही है। जब टीम दक्षिण अफ्रीका जाए तो आपको उनको तैयारी के लिए समय देना चाहिए। कोहली ने गुरुवार को कहा था कि कार्यक्रम किस तरह से तय किया जा रहा है, उस पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि खिलाडिय़ों के भविष्य पर ध्यान दिया जा सके। गांगुली ने कहा कि कोहली वनडे में सचिन के 49 शतकों के आकंड़ों को पार कर जाएंगे, लेकिन उनके सामने सचिन के टेस्ट रिकार्ड को पार करने की चुनौती है।

उम्र की मुश्किल सबके लिए- गांगुली
पूर्व कप्तान ने कहा, वनडे में विराट सचिन के करीब आ जाएंगे। सचिन के 49 शतक हैं और विराट अभी 32 तक पहुंच गए हैं। वह इसके करीब पहुंच जाएंगे। उन्हें बस इसके लिए फिट रहना पड़ेगा। मैंने 1996 से 2003 तक सात साल में 22 शतक ही लगाए थे। गांगुली ने कहा, विराट ने नौ साल में 30 शतक से ज्यादा लगा दिए हैं। लेकिन उम्र के साथ यह मुश्किल हो जाएगा। यह सचिन के लिए मुश्किल हो गया था, मेरे लिए हो गया था। यह विराट के साथ भी मुश्किल होगा।

क्या है गांगुली की कामयाबी का राज
बंगाल क्रिकेट एसोसिएसन के अध्यक्ष गांगुली ने अपनी कामयाबी के राज से भी पर्दा उठाया। गांगुली ने बताया कि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान की कही एक बात से काफी प्रेरित हुए थे। तब गांगुली बेहतर प्रदर्शन दे पाने में नाकाम हो रहे थे। इमरान की कही इस बात को गांगुली ने अपने जीवन में गांठ बांध ली। जिसे वो अपने कामयाबी का राज बताते है। इमरान खान ने एक बार गांगुली से कहा था कि जब आप ऊंची उड़ान भरते हुए घने कोहरों में फंसते है, तभी आप ऊंचा उड़ने की राह तलाश पाते है। इमरान की कही ये बात भले ही साधारण दिखती हो, लेकिन इस एक वाक्य में पूरे जीवन का गुढ़ रहस्य छिपा है। जिसे आत्मसात करते हुए कोई भी इंसान अपने जीवन में कामयाबी हासिल कर सकता है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग