3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच रक्षाबंधन पर गौतम गंभीर ने किया ये सराहनीय काम

गौतम गंभीर के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होनें की अटबलों को और बल मिला है। साथ ही गंभीर ने आज रक्षाबंधन के मौके पर एक ऐसा काम किया, जिसकी जमकर तारीफ की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 26 Aug 2018, 5:00 PM IST

gautam gambhir

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच रक्षाबंधन पर गौतम गंभीर ने किया सराहनीय काम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिेकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर पिछले लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। उन्हें काफी समय से भारतीय टीम में मौका नहीं मिल सका है। क्रिेकेट से दूर गौतम अक्सर ही कई समाजसेवी काम करते रहते है। भारतीय सेना को लेकर हमेशा मुखर राय रखने वाले गंभीर शहीद जवानों के बच्चों का खर्चा भी उठाते है।

भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज-

इधर कुछ दिनों पहले मीडिया में ऐसी खबरे आई थी कि गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है। एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र ने इस पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट के बाद अभी तक गंभीर या भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई खंडन नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आम चुनाव 2019 से पहले गंभीर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। खैर इन बातों से इतर आज गौतम गंभीर ने रक्षाबंधन के मौके पर एक ऐसा काम किया, जिसकी जमकर तारीफ की जा रही है।

क्या किया गौतम गंभीर ने-
यूं तो रक्षाबंधन के पाक मौके पर सभी बहने अपने भाईयों की कलाई पर रेशम का पवित्र बंधन बांधती है। साथ ही भाईयों की लंबी उम्र की कामना करती है। लेकिन हमारे समाज में एक वर्ग ऐसा भी है, जिसे उनके परिवार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस समाज के लोगों से कोई भी बात करना तक पसंद नहीं करता। सच यह भी है कि वो भी इस समाज का हिस्सा है। लेकिन उन्हें वो सम्मान नहीं मिलता, जिसकी वो हकदार है। ये समाज है ट्रांस जेंडर का। खुशी के हर मौके पर हमारा समाज इस वर्ग की महिलाओं से बधाई तो लेता है, लेकिन उसके बाद उनकी तकलीफ, उनके दर्द को अनसुना कर देता है।

गंभीर ने दिया खास सम्मान-
ट्रांस जेंडर वर्ग की महिलाओं को आज भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने खास सम्मान दिया। गौतम गंभीर ने रक्षा बंधन के मौके पर ट्रांस जेंडर महिला से राखी बंधवायी। साथ ही गौतम ने इसकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा। इस पोस्ट के साथ कैप्शन देते हुए गंभीर ने लिखा कि ये एक आदमी का महिला के बारे में नहीं, ये तो मानवता के बारे में है। ट्रांसजेंडर सब्रा आहेर और सिमरन शेख का राखी का प्यार मेरे हाथ में है, जिसका मुझे गर्व है। मैंने तो इसे स्वीकार कर लिया। क्या आप?