31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Cup की प्लेइंग 11 में सूर्या के चयन को लेकर गौतम गंभीर ने की बड़ी भविष्यवाणी

Suryakumar Yadav in World Cup 2023 : वर्ल्‍ड कप 2023 से पहले ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन के बाद उनको वर्ल्‍ड कप की प्‍लेइंग 11 में शामिल करने को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है। भारत के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर ने इसको लेकर बड़ी भविष्‍यवाणी कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Sep 2023, 1:26 PM IST

gautam-gambhir-warned-team-india-before-the-selection-of-suryakumar-yadav-in-world-cup-2023-playing-xi.jpg

World Cup की प्लेइंग 11 में सूर्या के चयन को लेकर गौतम गंभीर ने की बड़ी भविष्यवाणी।

Suryakumar Yadav in World Cup 2023 : वर्ल्‍ड कप 2023 से पहले ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे सूर्यकुमार यादव ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया है। इसके बाद उनको वर्ल्‍ड कप की प्‍लेइंग 11 में शामिल करने को लेकर दिग्‍गज अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज और कमेंटटेटर गौतम गंभीर ने उन्‍हें वर्ल्‍ड कप की प्‍लेइंग इलेवन में शामिल करने को लेकर बड़ी भविष्‍यवाणी कर दी है। गंभीर ने टीम मैनेजमेंट को चेताते हुए कहा है कि सूर्या को प्‍लेइंग 11 में शामिल करना भारत के लिए बहुत बड़ा जुआ साबित होगा। आइये जानते हैं कि उन्‍होंने सूर्यकुमार यादव को लेकर ऐसा क्‍यों कहा है?


दरअसल, गौतम गंभीर का मानना है कि सूर्या को वर्ल्‍ड कप 2023 की भारतीय प्‍लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए प्‍लेइंग 11 से बहुत ज्‍यादा छेड़छाड़ करनी होगी। उन्‍होंने कहा कि सभी टीम वर्ल्‍ड कप में अपनी फिक्‍स प्‍लेइंग इलेवन के साथ खेलती हैं। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में गंभीर ने कहा कि आप वर्ल्‍ड कप की प्‍लेइंग इलेवन में ज्यादा काट-छांट नहीं कर सकते।

...तो 5 नंबर पर कौन उतरेगा?

उन्‍होंने 2011 के विश्व कप की याद दिलाते हुए कहा कि हमने शायद ही कोई बदलाव किया हो। यूसुफ पठान ने शुरुआती 5-6 मैच खेले थे। उसके बाद सुरेश रैना प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा बने थे। गंभीर ने आगे कहा कि अगर सूर्या आपकी पहली प्लेइंग 11 में हैं तो उन्‍हें 6-7 नंबर पर बल्लेबाजी कराई जाए। लेकिन, इसके बाद सवाल ये है कि ऐसे में 5 नंबर पर कौन उतरेगा।

यह भी पढ़ें : राहुल द्रविड़ की राह पर बेटा समित, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में मचाएगा धमाल

'शीर्ष 4 बल्‍लेबाजों पर आ जाएगी अधिक जिम्मेदारी'

उन्‍होंने कहा कि जडेजा 5 नंबर, हार्दिक 6 नंबर और सूर्या फिनिशर के तौर पर अंतिम 15-20 ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। लेकिन, ये भारत के लिए बहुत बड़ा जुआ होगा कि जडेजा को 5 नंबर पर चाहते हैं और सूर्या को 7 पर चाहते हैं। ऐसा किया तो शीर्ष क्रम के चार बल्‍लेबाजों पर अधिक जिम्मेदारी आ जाएगी।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका को तगड़ा झटका, मैच विनर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते वर्ल्ड कप से हुआ बाहर