10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गेल हुए विराट के कायल कहा जीत के लिए प्रेरित करते हैं विराट

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को भारतीय कप्तान विराट कोहली के अंदर सबसे अच्छी बात यह लगती है कि वह एक कप्तान के तौर पर अपनी टीम को हमेशा जीत के लिए प्रेरित करते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Aug 03, 2018

gayle appreciated virat kohli's inning ready to play 100 balls cricket

गेल हुए विराट के कायल कहा जीत के लिए प्रेरित करते हैं विराट

नई दिल्ली । वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को भारतीय कप्तान विराट कोहली के अंदर सबसे अच्छी बात यह लगती है कि वह एक कप्तान के तौर पर अपनी टीम को हमेशा जीत के लिए प्रेरित करते हैं। गेल ने कहा है कि विराट की प्रतिबद्धता काबिलेतारीफ है और वह हमेशा टीम को आगे ले जाने के बारे में सोचते हैं।

कोहली की पारी शानदार
गेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में खेल चुके हैं। गेल ने राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, "मैं शूटिंग में व्यस्त था, लेकिन मैंने हाइलाइटस देखी थीं। कोहली की पारी शानदार थी, बल्कि मुझे कहना चाहिए की एक कप्तानी पारी थी। खराब स्थिति में से उन्होंने शानदार वापसी की और एक बेहतरीन पारी खेली।"

कोहली की तारीफ़
गेल ने विराट की तारीफ करते हुए कहा, "विराट काफी शतक लगा रहे हैं और शानदार खेल रहे हैं। एक कप्तान के तौर पर वह अपनी टीम को जीतने के लिए प्रेरित करते हैं। वह टीम में जोश बनाए रखते हैं। अगर आप उनकी कल (गुरुवार) की पारी देखेंगे उसमें विराट पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बेहतरीन खेले। इससे पता चलता है कि वह टीम को आगे ले जाने के लिए कितने प्रतिबद्ध है। उनमें काफी प्रतिबद्धता और वह टीम को हमेशा आगे ले जाने के बारे में सोचते हैं।"

तैयार हैं 100 बॉल फॉर्मेट के लिए
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में किस टीम को गेल विजेता के तौर पर देखते हैं? इस सवाल के जवाब में गेल ने कहा, "कुछ भी हो सकता है। यह सीरीज रोचक होगी।"इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक नए प्रारूप 100 बाल क्रिकेट का प्रस्ताव रखा है। इस प्रारूप के बारे में जब गेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए तैयार हूं। देखना होगा कि यह कैसा होता है। इसके नियम वगैरह कैसे होते हैं। हमें अभी सिर्फ इंतजार करना होगा कि खिलाड़ी इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।"