28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरभजन सिंह का छलका दर्द, बोले- ‘हमें इस्तेमाल करके फेंक दिया गया’

हरभजन सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट लिए हैं। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में इस पूर्व दिग्गज गेंदबाज के नाम 700 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। Backstage with Boria शो पर हरभजन सिंह का दर्द छलका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 4 Feb 2022, 12:54 PM IST

harbhajan_singh_gets_emotional_at_boria_majumdar_show_backstage_with_boria.jpg

Harbhajan Singh gets emotional

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया है। हरभजन सिंह ने भारतीय टीम के साथ अपने 23 के साल लंबे सफर को विराम देने से पहले दो विश्व कप जीते और अपने नाम 700 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट दर्ज किए। हरभजन सिंह का इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा है बावजूद इसके उन्हें अपनी लाइफ में मलाल है जिसके बारे में उन्होंने खुलकर बातचीत भी की है। यूट्यूब चैनल बैक स्टेज विद बोरिया (Backstage with Boria) पर बातचीत के दौरान हरभजन सिंह का दर्द छलका और उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें और उनके साथी खिलाड़ी युवराज सिंह, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग को इस्तेमाल करके फेंक दिया गया।

हरभजन सिंह ने कहा, 'आप ये जानते हैं कि वो अधिकारी (BCCI ऑफिशियल) क्या कर रहे थे, उस समय भारतीय क्रिकेट में क्या हो रहा और कैसे दूसरे लोगों को इग्नोर किया जा रहा था। अगर हम 2011 में विश्व कप जीतने के लिए काफी अच्छे थे, तो उसके बाद हमने एक भी मैच क्यों नहीं साथ में खेला? क्या वह टीम सिर्फ विश्व कप जीतने के लिए पर्याप्त थी और उसके बाद खराब हो गई?'


हरभजन सिंह ने आगे कहा, '31 वर्षीय हरभजन सिंह, 30 वर्षीय युवराज सिंह, 32 वर्षीय वीरेंद्र सहवाग, 29 वर्षीय गौतम गंभीर, जो 2011 में खेले थे, क्या वो 2015 की विश्व कप टीम में खेलने के लिए पर्याप्त नहीं थे? उन्हें एक-एक करके टीम से क्यों हटाया गया? उनके साथ यूज एंड थ्रो (इस्तेमाल करके फेंक देना) जैसा व्यवहार क्यों किया गया?
यह भी पढ़ें: जब रोहित शर्मा को मिली थी रितिका सजदेह के भाई से धमकी


हरभजन सिंह ने कहा, 'यह भारतीय क्रिकेट की एक दुखद कहानी है। मुझे नहीं पता कि अब क्या हो रहा है लेकिन 2011 तक बहुत से लोगों ने मेरी मदद की, बहुतों ने मेरी टांग खींची। लेकिन, 2012 के बाद उन्होंने मुझे पूरी तरह से बाहर निकालने के लिए मेरी टांग खींची। मैं 2011 में 31 साल का था और मैंने 400 विकेट लिए थे। और एक 31 साल का लड़का रातों-रात 400 विकेट नहीं ले सकता। उसने कुछ सही किया होगा।'
यह भी पढ़ें: धोनी क्यों नहीं उठाते किसी का फोन?