
बीसीसीआई की बैठक में बड़ा फैसला, रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर सौंपी जाएगी इस दिग्गज को।
Rohit Sharma Captaincy : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की हार के बाद हुई आलोचना के बाद बीसीसीआई का एक्शन जारी है। सेलेक्शन कमेटी के बाद अब टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा पर गाज गिरने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अपेक्स काउंसिल की मीटिंग में भारतीय टीम के नेतृत्व में बड़ा बदलाव करने पर विचार-विमर्श किया गया है। इस बैठक के बाद सूत्रों से जानकारी मिली है कि रोहित शर्मा अब महज टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे यानी उन्हें टी20 और वनडे का नेतृत्व नहीं सौंपा जाएगा। रोहित के स्थान एक दिग्गज को कप्तानी सौंपी जाएगी।
बताया जा रहा है कि दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब टीम इंडिया के कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। बीसीसीआई बहुत जल्द आधिकारिक तौर पर हार्दिक को कप्तानी सौंप सकता है। हार्दिक पांड्या को सफेद बॉल फॉर्मेट यानी टी20 और वनडे दोनों की कप्तानी सौंपी जा सकती है। इस तरह रोहित शर्मा अब केवल टेस्ट क्रिकेट में ही भारतीय टीम के कप्तान रह जाएंगे।
उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे रोहित
बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। जबकि इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जबरदस्त रहा था। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन भी बनाया था।
यह भी पढ़े - रमीज राजा अचानक पीसीबी प्रमुख के पद से बर्खास्त, नजम सेठी ने संभाली कमान
हार्दिक पांड्या ने मांगा है समय
सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि अधिकारियों ने हार्दिक पांड्या से इस संबंध में चर्चा की है। हार्दिक ने इसके लिए कुछ दिन का समय मांगा है। हार्दिक जल्द ही बीसीसीआई को अपना जवाब देंगे। इसलिए इस संबंध में कोई फैसला फिलहाल नहीं हो सका है। लेकिन, बीसीसीआई वर्तमान में हार्दिक को टी20 और वनडे की कप्तानी सौंपने की प्रक्रिया में हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि हार्दिक कब तक जवाब देते हैं।
यह भी पढ़े - बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, कुलदीप की जगह इस खतरनाक गेंदबाज को उतारा
Published on:
22 Dec 2022, 10:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.