4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 खिलाड़ी जो Rohit Sharma के बाद भारतीय T-20 टीम के अगले कप्तान बन सकते हैं

रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम का टी-20 कप्तान कौन बनेगा, ये सबसे बड़ा सवाल इस समय फैंस के मन में गूंज रहा है। तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो रोहित के बाद जिम्मेदारी ले सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Jun 2022, 5:41 PM IST

Hardik Pandya Shreyas Iyer team  india t20 captaincy indian cricket

कौन बनेगा अगला कप्तान?

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा हैं और उन्हें तीनो फॉर्मेट की जिम्मेदारी दी गई है। ध्यान देने वाली बात ये हैं कि वो 35 साल के हैं और जल्द ही टी-20 की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं। कहा जाता है कि टी-20 युवाओं को गेम है। इस लिहाज से देखा जाए तो फिर आगे जाकर टीम इंडिया को नए कप्तान की जरूरत इस फॉर्मेट में पड़ेगी। भारतीय टीम के पास 3 ऐसे धाकड़ खिलाड़ी हैं जो रोहित शर्मा के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी ले सकते हैं। आइए इन तीन खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं।


1) हार्दिक पांड्या

पांड्या इस समय 28 साल के हैं और वो आगे जाकर ये जिम्मेदारी ले सकते हैं। पांड्या को अब टी-20 में कप्तानी करने का अनुभव पूरी तरह प्राप्त हो गया है। IPL 2022 में गुजरात को उन्होंने अपनी कप्तानी में ट्राफी दिलाई। इस दौरान बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी पांड्या का प्रदर्शन सही रहा। ये तय है कि आगे भी गुजरात के कप्तान पांड्या की होंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो टीम इंडिया की कमान भी पांड्या आराम से संभाल सकते हैं।

2) श्रेयस अय्यर

अय्यर ने काफी कम समय में क्रिकेट में अपना अच्छा नाम बना लिया। अय्यर 27 साल के हैं और उन्हें टी-20 में कप्तानी का अच्छा अनुभव है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी वो कर चुके हैं। IPL 2022 में उन्होंने कोलकाता की कप्तानी। मिडिल ऑर्डर में अय्यर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी करते हैं। टीम इंडिया के लिए अय्यर ने अभी तक 39 टी-20 मैच खेले हैं और 899 रन बनाए है। अय्यर भी कप्तानी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- "Rishabh Pant को फ्यूचर में शायद प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा"


3) केएल राहुल

पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड देखा जाए तो राहुल ने लगातार रन बनाए है। IPL में पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने कुछ साल कप्तानी की। अब वो लखनऊ सुपर जायंटट के कप्तान है। कप्तानी को अनुभव राहुल को बहुत ज्यादा है। साउथ अफ्रीकी सीरीज में भी कप्तानी की जिम्मेदारी राहुल को दी थी लेकिन वो इंजर्ड हो गए। राहुल का फॉर्म ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में उन्हें टीम इंडिया का टी-20 कप्तान बनाया जा सकता है।