4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“Rishabh Pant को फ्यूचर में शायद प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा”

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 के शुरूआती तीन मैचों में कप्तान ऋषभ पंत की बल्लेबाजी खराब रही है। कई दिग्गज अब उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Jun 2022, 5:05 PM IST

iind vs sa t20 series irfan pathan comment rishabh pant batting

पंत की बल्लेबाजी पर खड़े हुए सवाल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान ऋषभ पंत को नियुक्त किया गया है। शुरूआती दो मुकाबले टीम इंडिया हार गई लेकिन तीसरे टी-20 में जीत मिली। शुरूआती दो मुकाबलों में पंत की कप्तानी पर भी सवाल उठे लेकिन अब उनकी बल्लेबाजी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर पंत की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है।


बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे ऋषभ पंत

आपको बता दें पंत अभी तक तीन टी-20 मुकाबलों में सिर्फ 40 रन ही बना पाए है। दूसरे मैच में तो वो गैरजिम्मेदार शॉट खेलकर आउट हुए। कुछ ऐसा ही तीसरे टी-20 में भी देखने को मिला। बिल्कुल भी वो लय में नजर नहीं आ रहे हैं। टीम इंडिया अभी सीरीज में जीवित है। अगर सीरीज जीतनी है तो फिर उन्हें अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे। अब पंत के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। अगले दोनों टी-20 मुकाबलों में अगर वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो फिर टीम से बाहर भी हो सकते हैं। टेस्ट में जरूर वो अच्छी बल्लेबाजी करते हैं लेकिन अभी तक वनडे और टी-20 में सफल नहीं हो पाए है। इस बार ऐसा लग रहा है कि वो कप्तानी के दबाव में फ्री होकर बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भारतीय WWE रेसलर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, दिग्गज अमिताभ बच्चन के साथ दिखा जलवा


दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान का बयान

इरफान पठान अब कमेंट्री के साथ-साथ खिलाड़ियों को लेकर अपनी राय भी रखते रहते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के मुख्य शो में वो बड़े प्लेयर्स के बारे में विचार प्रकट करते हैं। पंत को लेकर उन्होंने कहा, पंत अभी कप्तानी कर रहे हैं और लेकिन फ्यूचर में शायद उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा। पंत को कप्तानी के साथ-साथ अपनी बल्लेबाजी पर भी ध्यान देना होगा। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पंत खेल रहे हैं लेकिन ये भी देखना होगा कि टीम में और भी विकेटकीपर है। ईशान किशन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और वो विकेटकीपर भी है। केएल राहुल वापसी करेंगे तो फिर वो भी विकेटकीपिंग अच्छी करते हैं। पंत को इन चीजों पर जल्द से जल्द ध्यान देना होगा।

ये भी पढ़ें- 3 भारतीय खिलाड़ी जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी-20 मैच के प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं