IND vs AUS 2nd Test: पिंक बॉल टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड कुछ ऐसा नहीं है, जिस पर गर्व किया जा सके। हालांकि टीम इंडिया के पास एक शानदार पेस यूनिट है, जो अनुभव के साथ युवाओं का एक बेहतरीन मिश्रण है। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज़ ने हमेशा भारत को नई प्रतिभाओं को सामने लाने का मौका दिया है। इस बार भी हर्षित राणा के रूप में एक नया सितारा उभर कर सामने आया है। हर्षित राणा ने दूसरे टेस्ट से पहले कमाल का शानदार प्रदर्शन किया है। हर्षित ने भारत बनाम पीएम XI पिंक बॉल वॉर्म-अप मैच में 6 गेंदों के भीतर चार विकेट चटकाए। वह एडिलेड डे/नाइट टेस्ट भारत के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।