2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia cup 2022: शाहीन अफरीदी के बाद पाकिस्तान को लगा एक और झटका, चोट के चलते मोहम्‍मद वसीम जूनियर एशिया कप से बाहर

IND vs PAK: वसीम ने दुबई में आईसीसी एकेडमी में अभ्‍यास सत्र के दौरान पीठ दर्द की शिकायत की थी और उन्‍हें एमआरआई स्‍कैन के लिए ले जाया गया। उनकी जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन अली को टीम में शामिल किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 27 Aug 2022, 10:22 AM IST

pak_bowler.png

Asia cup 2022 India vs pakistan: एशिया का महाकुंभ कहा जाने वाला एशिया कप 2022 आज से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बाद अब मोहम्मद वसीम जूनियर भी चोटिल हो गए हैं और इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पाक मेडिकल टीम के मुताबिक वसीम को साइड स्‍ट्रेन हुआ है।

वसीम ने दुबई में आईसीसी एकेडमी में अभ्‍यास सत्र के दौरान पीठ दर्द की शिकायत की थी और उन्‍हें एमआरआई स्‍कैन के लिए ले जाया गया। उनकी जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन अली को टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने बयान में कहा, ''तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर पीठ में खिंचाव के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। बुधवार को पाकिस्तान के अभ्यास सत्र में गेंदबाजी के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। टीम के मेडिकल स्टाफ द्वारा उनकी चोट को देखा गया। दुबई में एमआरआई स्कैन में चोट की पुष्टि हुई। मेडिकल टीम वसीम के रिहैबिलिटेशन पर करीब से नजर रखेगी। हसन अली टीम में उनकी जगह लेंगे।''

हसन अली को नीदरलैंड्स दौरे पर टीम में जगह नहीं मिली थी। उसके बाद उन्हें एशिया कप के लिए भी नहीं चुना गया था। हसन अली पिछले तीन हफ्तों से नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहे थे और वर्तमान में रावलपिंडी में हैं। जैसे ही ईटीसी हसन को एक प्रतिस्थापन खिलाड़ी के रूप में मंजूरी देता है, वह यूएई के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- FIFA ने AIFF पर से हटाया बैन, अब भारत में ही होगा अंडर-17 महिला विश्व कप

वहीं मोहम्मद वसीम जूनियर ने पिछला मैच इसी महीने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे खेला था, जिसमें उन्होंने 36 रन देकर 4 विकेट झटके थे। उन्होंने जून में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में तीन विकेट भी झटके थे। वसीम ने अब तक कुल 11 टी20 मैच खेले, जिसमें 17 विकेट लिए हैं। वसीम के इस प्रदर्शन को देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह पाकिस्तान के लिए एक बाद झटका है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: आज से शुरू होने जा रहा है एशिया का महाकुंभ, जानें सभी 6 टीमों का स्क्वॉड

हसन अली की बात करें तो वह पाकिस्तान के अनुभवी गेंदबाज हैं। वह भारत के खिलाफ भी खेल चुके हैं। वह 49 टी20 मैचों में 60 विकेट ले चुके हैं। भारत के खिलाफ एक टी20 में उन्होंने दो विकेट झटके हैं। वह मैच पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। तब भारतीय टीम को हार मिली थी। भारत पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा था। हसन अली ने उस मैच में सूर्यकुमार यादव और रवींद्र जडेजा को आउट किया था।