17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शमी की पत्नी को ‘दीदी’ ने दिया ये भरोसा

शमी की पत्नी हसीन जहां न्याय की आस लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 23 Mar 2018, 7:06 PM IST

hasin jahan meet mamta banerjee

कोलकाताः क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी की पत्नी हसीन जहां न्याय की आस लेकर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में मिलीं। वह पति की बेवफाई की शिकायत लेकर पहुंची कोलकाता सीएम से मिलने पहुंची थीं। ममता ने उन्‍हें न्याय का भरोसा देकर वापस भेज दिया। दरअसल हसीन जहां ने ममता बनर्जी ने मिल कर अपने और शमी के विवाद के बारे में बताया। इस मुलाकात में उन्‍होंने बताया कि शमी और उनके परिवार ने किस तरह से उनके साथ नाइंसाफी की है।

ममता से मिलकर जगी न्याय की उम्मीद
ममता बनर्जी और हसीन जहां की यह मुलाकात करीब 20 मिनट चली। मुलाकात के बाद हसीन जहां ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि वह 'दीदी' से मिलकर काफी खुश हैं। हसीन ने बताया कि मुलाकात में उन्‍होंने शमी की गिरफ्तारी की मांग की है। मुख्यमंत्री ने उन्‍हें यह आश्‍वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और उन्‍हें न्याय मिलेगा।

शमी को बीसीसीआइ से मिल चुकी है राहत
तेज गेंदबाज शमी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) अपनी जांच में क्‍लीन चिट दे चुका है। उसने शमी को सालाना अनुबंध में भी शामिल कर लिया है और आइपीएल में भी खेलने की अनुमति भी दे दी है। शमी को बी ग्रेड में शामिल किया गया है। उन्‍हें सालाना तीन करोड़ रुपए कॉन्‍ट्रैक्‍ट के जरिये मिलेंगे। इतनी ही रकम आइपीएल से भी उन्‍हें मिलेगी। इस तरह से शमी पर पत्नी की तरफ से लगाए गए आरोपों का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।

शमी पर लगे हैं गंभीर आरोप
इससे पहले हसीन जहां ने अपने पति शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। शमी पर मारपीट और मैच फिक्सिंग के अलावा दूसरी लड़कियों से अवैध संबंध रखने का आरोप भी लगाया है। इसके अलावा घरेलू हिंसा का आरोप भी उन्‍होंने लगा रखा है। इस संबंध में वह कोलकाता के अलीपुर थाने में मामला भी दर्ज करवा चुकी हैं। कोलकाता पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। वह इस मामले में शमी के उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा स्थित घर पर जाकर इस मामले में शमी समेत संबंधित लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है।