शमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई ने कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स के नीरज कुमार को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। दोषी पाए जाने पर शमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसका संकेत बीसीसीआई ने दिया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान इंग्लैंड के व्यवसायी व शमी के दोस्त मोहम्मद भाई ने कथित तौर पर मैच फिक्सिंग के लिए पाकिस्तानी युवती अलीसबा के माध्यम से शमी को रुपए दिए थे। अलीसबा के साथ शमी के अवैध संबंध के भी आरोप हसीन जहां ने लगाए हैं।