4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टूट गया क्रिस गेल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, लुआन ड्रे प्रीटोरियस बने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

Lhuan-dre Pretorius, T20 Cricket Record: लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने साउथ अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग में इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 79 गेंदों पर 188 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
2 min read
Google source verification
Lhuan-dre Pretorius

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (फोटो-Twitter)

Lhuan-dre Pretorius, T20 Cricket Record:लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने साउथ अफ्रीका की डोमेस्टिक टी20 लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। प्रीटोरियस ने 188 रनों की तूफानी पारी खेलकर टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 15 चौके और 13 छक्के लगाए। इस पारी से उन्होंने 13 साल पहले बनाए क्रिस गेल के सबसे बडे टी20 व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गेल ने 2013 आईपीएल में पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ 175 रन की नाबाद पारी खेली थी।

एक छोर पर अंत तक टीके रहे

टाइटंस की ओर से खेल रहे प्रीटोरियस ने टीम को बेहद आक्रामक अंदाज में शुरुआत दी। वह पहली गेंद से बॉलर्स पर हावी नजर आए। अपने साथी सलामी बल्लेबाज के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 112 रन की साझेदारी की। हैरान करने वाली बात ये थी कि इस शतकीय साझेदारी में सिनेथेम्बा केशिले सिर्फ 14 रन बना सके। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे लेकिन प्रीटोरियस बड़े शॉट लगाते रहे और रन बनाने की रफ्तार को कम नहीं होने दिया।

प्रीटोरियस ने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 17 टी20 मुकाबले खेले हैं लेकिन अब तक इंटरनेशनल पिच पर उनका बल्ला इस तरह कभी नहीं चला है। उन्होंने 25 की औसत से अब तक 427 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं लेकिन अब तक सिर्फ 2 ही मैच खेल पाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 7 रन निकले हैं।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 267 रन बनाए। जवाब में नाइट्स की टीम 143 रन पर ही ढेर हो गई और 124 से मुकाबला हार गई।

T20 में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी

क्रमखिलाड़ीरनखिलाफतारीख
1ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस188टाइटंस2 अक्टूबर 2026
2एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)172जिम्बाब्वे3 जुलाई 2018
3करनबीर सिंह (ऑस्ट्रिया)164हंगरी28 जून 2026
4हमजा खान (रवांडा)164*आइवरी कोस्ट24 मई 2026
5हजरतुल्लाह जजई (अफगानिस्तान)162*आयरलैंड23 फरवरी 2019
6मोहम्मद इहसान (स्पेन)160क्रोएशिया7 दिसंबर 2025
7एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)156इंग्लैंड29 अगस्त 2013
8साचा डी अल्विस (केमैन आइलैंड्स)150*ब्राजील14 दिसंबर 2024
9कॉनर कैरोल (क्रोएशिया)150*स्विट्जरलैंड19 मई 2026
10ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)145*श्रीलंका6 सितंबर 2016