नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच खेल रही है। एसेक्स के खिलाफ जारी तीन दिवसीय अभ्यास मैच का आज तीसरा दिन है। जहां इस समय भारत की बल्लेबाजी जारी है। मैच में टॉस जीत कर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 395 रन बनाए। प्रैक्टिस मैच में भारत की ओर से सभी बल्लेबाजों को बल्लेबाजी का मौका मिला। लेकिन सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (0) दोनों ही पारियों में बिना कोई रन बनाये चलते बने । पहली ही गेंद पर आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे शर्मनाक बात होती है।