
Hong Kong Sixes Live Streaming: हांगकांग सिक्सेस 2024 का तीसरा और आखिरी दिन रविवार को है, जहां सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने हांगकांग सिक्सेस के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। पहले मैच में उन्हें पाकिस्तान ने हराया था तो दूसरे मैच में यूएई से हारकर खिताब की दौड़ से बाहर हो गए। बाउल मैच में उन्हें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले भी कल यानी 3 नवंबर को खेले जाएंगे। चलिए जानते हैं कब और कहां मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
हांगकांग सिक्सेस 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच को भारत में सुबह 10.35 बजे से लाइव देखा जा सकता है। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मैच 11.30 बजे से शुरू होगा। खिताबी मुकाबला दोपहर 2.15 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारतीय फैंस लाइव देख सकते हैं।
हांगकांग सिक्सेस में भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला यूएई से 2 नवंबर को होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5.55 पर शुरू होगा। इस मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के टीवी चैनल्स पर लाइव देखा जा सकता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन मुकाबलों को देखने के लिए आपको फैनकोड के ऐप और वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा हांगकांग सिक्सेस के ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इन मैचों का सीधा प्रसारण होगा, हालांकि भारत में ये सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
Updated on:
2 Nov 2024, 6:36 PM IST
Published on:
2 Nov 2024, 6:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.