20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मसार हुआ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट, दिग्गजों ने ट्वीट कर लताड़ा

बॉल टेंपरिंग मामले में ऑस्ट्रेलिया टीम, कप्तान और कोच को क्रिकेट के दिग्गजों ने ट्वीट कर लताड़ा।
2 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Mar 25, 2018

bancroft-smith

नई दिल्ली। केप टाउन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट मैच में कंगारुओं के बॉल टेंपरिंग को कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कबूलते हुए इसको टीम नेतृत्व का निर्णय बताया है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैच में पिछड़ी हुई ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज कैमरून बैंक्रॉट ने अपनी पैंट से एक पीला सैंडपेपर निकाल कर उसको गेंद पर घिसा था।यह सारा वाकया कैमरे में कैद हो चूका था। उसको लाइव टेलीकास्ट और मैदान पर मौजूद बड़ी स्क्रीन पर भी दिखाया जाने लगा था। मैच में पिछड़ी हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम नई गेंद लेना चाहती थी ऐसे में उन्होंने सुनियोजित तरीके से गेंद की स्थिति खराब करने की साजिश की, हलाकि अंपायर ने गेंद नहीं बदली।


स्मिथ ने कबूला बॉल टेंपरिंग का आरोप
स्मिथ ने मैच के बाद यह कबूला की यह अकेले बैंक्रॉफ्ट का निर्णय नहीं था इसमें टीम नेतृत्व भी शामिल था। यह बहुत ही चौकाने वाला वाकया है। यह टेस्ट सीरीज पहले मैच से ही विवादों में घिरी रही है पर इस घटना ने कंगारुओं के क्रिकेट खेलने के तरीके पर सवालिया निशान लगा दिया है । कंगारुओं का बर्ताव इस सीरीज में खेल भावना से विपरीत रहा है। कप्तान स्टीवन स्मिथ ने बॉल टेंपरिंग कबूलते हुए कहा कि हमने इसके बारे में बात की और सोचा था कि हमें इससे फायदा होगा। नेतृत्व इसके बारे में जनता था। मुझे इसपर बिलकुल भी गर्व नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षक इसमें शामिल नहीं थे।


दिग्गजों ने ट्वीट कर कंगारुओं को लताड़ा
ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने ट्वीट किया कि कोई मुझे बताये कि यह बुरा सपना था। तो वहीं शेन वार्न ने पुरे मामले पर ट्वीट कर कहा कि जो भी हुआ उससे मेैं बहुत ही निराश हूं, अगर बॉल टेंपरिंग का आरोप साबित होता है तो स्टीवन स्मिथ और कोच लेहमन को मामले पर प्रेस वार्ता कर इस गन्दगी को साफ करना होगा।क्रिकेट जानकर हर्षा भोगले, पूर्व ऑस्ट्रेलिआई खिलाडी ब्रैड हॉग, केविन पेटर्सन, माइकल वॉन और डेल स्टेन ने भी ऑस्ट्रेलिया की टीम, कोच और कप्तान पर सवाल खड़े किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग