2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ashes 2023: ऑस्‍ट्रेलिया की खस्‍ता हालत देख कप्‍तान पैट कमिंस पर भड़के दिग्‍गज ईयान हीली, जानें क्‍या कहा

ENG vs AUS 4th Test : एशेज सीरीज 2023 के तहत मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रैफर्ड में ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्‍ट में इंग्लिश टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को बैकफुट पर ढकेल दिया है। इंग्‍लैंड ने महज चार विकेट के नुकसान पर 403 रन बनाते हुए 86 रन की लीड हासिल कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Jul 2023, 3:46 PM IST

ashes-2023.jpg

ऑस्‍ट्रेलिया की खस्‍ता हालत देख कप्‍तान पैट कमिंस पर भड़के दिग्‍गज ईयान हीली, जानें क्‍या कहा।

ENG vs AUS 4th Test : ऐतिहासिक एशेज सीरीज 2023 के तहत मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रैफर्ड में ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्‍ट में इंग्लिश टीम ने दमदार वापसी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया को दूसरे दिन ही बैकफुट पर ढकेल दिया है। ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पहली पारी में 317 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्‍लैंड ने महज चार विकेट के नुकसान पर 403 रन बनाते हुए 86 रन की लीड हासिल कर ली है। हैरी ब्रूक 19 रन तो कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।


ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व दिग्‍गज खिलाड़ी ईयान हीली ने टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर कप्‍तान पैट कमिंस को आड़े हाथों लिया है। हीली ने कहा कि यह गर्व करने लायक दिन नहीं है। हम दबाव नहीं बना सके। कप्‍तान कमिंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। उन्होंने दो कैच छोड़े और उनकी गेंदबाजी में भी धार नहीं दिखी। इंग्लिश बल्लेबाज हम पर हावी हो गए।

ट्रेंट बोले- अब मैच जीतना कठिन

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ट्रेंट कोपलैंड ने कहा कि अब ऑस्‍ट्रेलिया की टीम को टेस्ट जीतने के लिए पापड़ बेलने होंगे। उन्होंने कहा पहले दिन भी हमने काफी मौके गंवाए और अब मैच जीतना बेहद कठिन है। बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह बड़ी पारियां नहीं खेल सके। टीम में प्रमुख स्पिनर भी नहीं है और ट्रेविस हेड से गेंदबाजी करवाना महंगा पड़ा है।

यह भी पढ़ें : कोहली ने दूसरे टेस्‍ट में लगाई रेकॉर्ड की झड़ी, आज तोड़ सकते हैं सचिन का बड़ा कीर्तिमान

अभी छह विकेट इंग्‍लैंड के पास

बता दें कि दो दिन के खेल के बाद इंग्लिश टीम के पास 86 रनों की बढ़त है और उसके हाथ में अभी भी 6 विकेट हैं। कप्तान बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक अगर आज तेजी से रन बनाने में कामयाब होते हैं तो ऑस्‍ट्रेलिया की पकड़ से यह मैच बहुत दूर चला जाएगा।

यह भी पढ़ें : जायसवाल ने सिर्फ दो पारियों में रचा इतिहास, रैना-धवन और द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा