आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि अभी तय नहीं है कि चेयरमैन (Election of ICC President) का चुनाव (या चयन) की तारीख की 25 जून को घोषणा होगी या नहीं। लेकिन यह तय है कि गुरुवार की मीटिंग का एजेंडा आईसीसी चेयरमैन (ICC Chairman) शशांक मनोहर के बाद अगले चेयरमैन की नामांकन प्रक्रिया ही रहेगी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आईसीसी के सदस्य बैठक में शिरकत करेंगे तो अपने देश के ताजा हालात की जानकारी भी देंगे, लेकिन किसी ठोस घोषणा की उम्मीद नहीं है। हां, बोर्ड को विशिष्ट ईमेल लीक होने के मामले में चल रही जांच की जानकारी भी दी जा सकती है।