Stop Clock Rule in International Cricket: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सीमित ओवर के फॉर्मेट में पारी के लिए समय निर्धारित होता है, लेकिन आजकल देखा जा रहा है कि पारियां निर्धारित समय से काफी देरी से खत्म हो रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है ओवरों के बीच लगने वाला समय है। इस समय सीमित करने के लिए आईसीसी 'स्टॉप क्लॉक' का नियम लेकर आया है, जिसका ट्रायल वेस्टइंडीज और इग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज से किया जाएगा। आईसीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टॉप क्लॉक रूल के ट्रायल की शुरुआत बुधवार को बारबडोस में वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल से होगी।