29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वनडे रैंकिंग में विराट-रोहित को हुआ नुकसान, श्रेयस, संजू और शुभमन ने लगाई छलांग

विराट एक स्थान नीचे खिसककर आठवें पायदान पर आ गए हैं। वहीं, रोहित भी एक स्थान के नुकसान के साथ नौवें पायदान पर आ गए हैं। सीरीज में अर्धशतक जड़ने से अय्यर छह पायदान और गिल तीन पायदान की छलांग से 27वें और 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 30 Nov 2022, 6:23 PM IST

virat_kohli_rohit_sharma.png

ICC Latest ODI Rankings: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के कुछ देर बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी की है। वनडे की रैंकिंग की बीत की जाये तो बल्लेबाजों में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है। वहीं न्यूजीलैंड दौरे में बेहतरीन फॉर्म में दिखे श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और शुभमन गिल को फायदा हुआ है।

विराट एक स्थान नीचे खिसककर आठवें पायदान पर आ गए हैं। वहीं, रोहित भी एक स्थान के नुकसान के साथ नौवें पायदान पर आ गए हैं। सीरीज में अर्धशतक जड़ने से अय्यर छह पायदान और गिल तीन पायदान की छलांग से 27वें और 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं। संजू सैमसन को वनडे सीरीज में केवल एक अवसर मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने जो 36 रन बनाए। उससे उन्हें 10 स्थान की छलांग लगाकर 82वें स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। शिखर धवन को शुरुआती वनडे में अर्धशतक जड़ने के बावजूद हालांकि दो पायदान का नुकसान हुआ।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: बारिश के चलते तीसरा वनडे भी रद्द हुआ, न्यूजीलैंड ने 1-0 से सीर्ज जीती


बल्लेबाजों में सबसे बड़ी छलांग न्यूजीलैंड के टॉम लाथम ने लगाई है। उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में 104 गेंदों में नाबाद 145 रन बनाए थे। इस पारी के चलते उन्होंने 10 स्थान की छलांग लगाई है और बल्लेबाजों की रैंकिंग में 18वें स्थान पर आ गए हैं। इसी मैच में केन विलियम्सन ने 98 गेंद में नाबाद 94 रन बनाए थे और एक स्थान के फायदे के साथ वह 10वें स्थान पर आ गए हैं।

वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टॉप पर काबिज हैं। पाकिस्तान के ही इमाम उल हक दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। वनडे गेंदबाजों के टॉप-10 में कोई भी भारतीय नहीं है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को 2-2 पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। बुमराह इस समय 14वें नंबर पर हैं। जबकि चहल 23वें और कुलदीप 26वें पायदान पर पहुंच गए हैं। चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे रवींद्र जडेजा 4 पायदान फिसलकर 57वें नंबर पर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: वनडे सीरीज हार के लिए शिखर धवन ने इन्हें बताया जिम्मेदार , दिया ये बयान