31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC की शर्तों से नाराज हुए भारतीय ब्रॉडकास्टर, स्टार स्पोर्ट्स ने खोला मोर्चा

ICC और भारतीय ब्रॉडकास्ट कंपनियों के बीच एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। मीडिया राइट्स को लेकर कुछ कंपनियों ने नाराजगी जाहिर की है। ये कंपनियां शायद अब ऑक्शन में भी नजर नहीं आएंगी। ICC ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। पढ़िए पूरा मामला क्या है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 20 Aug 2022, 2:30 PM IST

icc media rights tender process and broadcaster pressure Star Sports

ICC और भारतीय ब्रॉडकास्टर्स में मतभेद

कुछ दिन पहले ICC ने साल 2024 से शुरू अगले सत्र को लेकर मीडिया राइट्स का ऐलान किया था। यहां ज्यादातर भारत को ही ज्यादा राइट्स दिए गए थे। करीब 6 पैकेज भारत को मिले थे। अब लेकिन इसमें दिक्कत आ गई है। भारतीय ब्रॉडकास्ट कंपनियों ने अब ICC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ये कंपनियां ICC के टेंडर से नाराज नजर आ रही है। अब इस पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। यहां तक की ICC क बॉयकॉट करने की बात भी कही जा रही है। ICC द्वारा अभी तक इस बात पर कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि भारतीय कंपनियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उम्मीद ये भी की जा रही है कि जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।


स्टार स्पोर्ट्स ने किया सबसे पहले मेल

ICC के मीडिया राइट्स इस बार चर्चा का विषय बने थे। पहले के मुकाबले इस बार ज्यादा शर्ते जोड़ी गई थी। अब ये शर्तें मौजूदा ब्रॉडकास्टर्स को समझ नहीं आ रही है और इसका ही विरोध किया जा रहा। ब्रॉडकास्टर्स का कहना है कि कुछ शर्त कॉन्ट्रैक्ट में सही नहीं है। कहा ये भी जा रहा है कि ऑक्शन में अब दिक्कत आएगी। नियमों से खुश ना होकर कंपनियां ऑक्शन में शामिल नहीं होंगी।

इस बात का खुलासा सबसे पहले स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से हुआ था। स्टार स्पोर्ट्स ने ही सबसे पहले ICC को मेल भेजकर नाराजगी जाहिर की। स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से कहा गया कि टेंडर में मौजूद कुछ शर्ते बहुत गलत है और उनके हिसाब से नहीं है।

यह भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने भारतीय टीम के दो ऑलराउंडर अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को लेकर दिया अहम बयान



ICC ने दिए बड़े संकेत


ICC की तरफ से इस पर पुख्ता कोई बात सामने नहीं आई है लेकिन वो शर्ते बदलने के मूड में बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा है। आपको ये भी बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स के अलावा सोनी, वायकॉम, जी ने भी ICC की शर्तो पर नाराजगी जताई है। ICC ने अब अगले 4 और 8 साल के लिए मीडिया राइट्स पर बोली लगाने का प्रस्ताव जारी किया है। इस लिहाज से ऐसा लग रहा है कि ICC अपने पक्ष में मजबूत रहना चाहता है।

यह भी पढ़ें- क्या है बैजबॉल क्रिकेट? जानिए कैसे साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 3 दिन में हराकर इसकी निकाली हवा