31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने भारतीय टीम के दो ऑलराउंडर अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को लेकर दिया अहम बयान

भारत के दिग्गज क्रिकेटर ने रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की इस बार तुलना की है। इस क्रिकेटर ने कहा कि अब जडेजा को अक्षर पटेल से अच्छी टक्कर मिलेगी। अक्षर पटेल इस समय बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जानिए इस क्रिकेटर ने अपने बयान में क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 20 Aug 2022, 2:00 PM IST

ajay jadeja on axar patel ravindra jadeja current performance indvzim

रवींद्र जडेजा को लेकर बयान

रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन पिछले कुछ साल से अच्छा रहा है। खासतौर पर बल्लेबाजी में सुधार देखने को मिला है। मौजूदा समय में अक्षर पटेल भी अच्छा ऑलराउंडर प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए कर रहे हैं। जब भी उन्हें मौका उन्होंने रन बनाए और विकेट लिए। अब कहा जा रहा है कि रवींद्र जडेजा को अक्षर पटेल द्वारा टक्कर मिल रही है। शायद कुछ समय बाद जडेजा को भारतीय टीम में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा। कुछ ऐसा ही भारत के दिग्गज क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी कहा है। अजय जडेजा ने साफ कर दिया है कि अब पटेल मैच जीताने लग गए है और अब रवींद्र जडेजा को कड़ी टक्कर मिलेगी। कहीं ना कहीं अजय जडेजा का ये बयान सही भी है।


अजय जडेजा का खास बयान सामने आया

टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ इस समय बहुत ही शानदार है। युवा खिलाड़ी भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस खिलाड़ी को भी मौका मिल रहा है वो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। सीनियर खिलाड़ियों की जगह भी अब टीम में सेफ नहीं है। इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर भी टीम इंडिया के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

सोनी स्पोर्ट्स पर अजय जडेजा ने इस बार अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, अक्षर पटेल अब बल्लेबाजी भी अच्छी कर रहे हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि वो इस समय रवींद्र जडेजा से आगे चल रहे हैं। पटेल गेंदबाजी पहले से अच्छी करते आए है। पटेल ने हाल ही में कई मैच भारत को जिताए। वो अपने बलबूते पर टीम को जीता रहे हैं और ये ही सबसे बड़ा फर्क है।

उन्होंने आगे कहा, भारतीय क्रिकेट के लिए ये अच्छी बात है कि पटेल ऑलराउंडर प्रदर्शन कर रहे हैं। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल में अब अच्छी टक्कर होगी। ये टक्कर फील्डिंग में नहीं होगी क्योंकि रवींद्र जडेजा बहुत आगे हैं। जडेजा के पास अनुभव भी है। इस लिहाज से आगे के गेम्स बहुत ही मजेदार होंगे।

यह भी पढ़ें- क्या है बैजबॉल क्रिकेट? जानिए कैसे साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 3 दिन में हराकर इसकी निकाली हवा



भारतीय बी टीम का शानदार प्रदर्शन

आप सभी को पता है कि भारतीय क्रिकेट अब एक अलग लेवल पर पहुंच गया है। जिम्बाब्वे दौरे पर भी युवा खिलाड़ियों को भेजा गया है। सीनियर खिलाड़ी ब्रेक पर चल रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो अब भारत की बी टीम भी पूरी तरह तैयार हो चुकी है। ए टीम के अलावा बी टीम को भी लगातार सीरीज के खेलने के लिए भेजा जा सकता है।

अक्षर पटेल का करियर अभी बहुत ही छोटा रहा है। इस छोटे से करियर में उन्होंने बहुत प्रभावित किया है। तीनों फॉर्मेट में उनका ऑलराउंडर प्रदर्शन देखने को मिला है। इस समय उन्हें लगातार मौके भी मिल रहे हैं। इन मौकों का वो अच्छे से फायदा भी उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों को लेकर शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान