31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या है बैजबॉल क्रिकेट? जानिए कैसे साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 3 दिन में हराकर इसकी निकाली हवा

टेस्ट क्रिकेट में इस समय बैजबॉल शब्द का इस्तेमाल बहुत किया जा रहा है। खासतौर पर इंग्लैंड के टेस्ट मैचों में ये नाम लगातार सुनाई दे रहा है। इंग्लैंड की हार पर भी अब इस शब्द से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको बैजबॉल से संबंधित कुछ अहम जानकारियां देते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 20 Aug 2022, 1:04 PM IST

eng vs sa meaning of bazball effect redefining england test cricket

इंग्लैंड की हुई हार

कुछ महीने पहले ही इंग्लैंड टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम बने हैं। उनके कोच बनने के बाद बैजबॉल शब्द सभी लोगों के कानों में लगातार गूंज रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच भी जो टेस्ट मैच हुआ था, उसमें इसका बहुत नाम चल रहा था। टीम इंडिया टेस्ट मुकाबला हार गई थी और फिर ज्यादा बैजबॉल का नाम उठा। इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट मुकाबले में हरा दिया। ये मुकाबला तीन दिन में खत्म हो गया। अब बैजबॉल नाम पर इंग्लैंड की टीम को ट्रोल किया जा रहा है। शायद आपको इस शब्द के बारे में ज्यादा नहीं पता होगा। इसे लेकर फैंस के मन में बहुत सवाल होंगे की आखिर ये शब्द कहां से आया और इसका क्या मतलब होता है। हम इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे.

बैजबॉल (BazBall) का मतलब?

आपको याद होगा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में जब ऋषभ पंत ने 146 रन बनाए थे तब इंग्लैंड के सहायक कोच कॉलिंगवड ने कहा था कि पंत ने बैजबॉल क्रिकेट खेली। इसके बाद ये शब्द और भी प्रचलित हो गया। आपको बता दें कि बैजबॉल शब्द का संबंध इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम से जुड़ा है।

मैक्कुलम की बल्लेबाजी के बारे में सभी को पता है। वो बहुत ही तेजी और आक्रामक बल्लेबाजी करते थे। मैक्कुलम का निकनेम बैज था। इंग्लैंड ने ये शब्द अपने कोच के निकनेम से निकाला। इस शब्द में उन्होंने मैक्कुलम के खेलने का अंदाज भी जोड़ा।

आपने ध्यान दिया होगा कि जब से मैक्कुलम कोच बने हैं तब से इंग्लैंड टीम का टेस्ट में खेलने का रवैय्या बदल गया है। चौथी पारी में बड़े से बड़ा टारगेट भी उन्होंने चेज किया है। इसके पीछे का कारण आक्रामक बल्लेबाजी रही। इंग्लैंड ने भारतीय टीम को भी पांचवें टेस्ट मैच में इस तरह हराया था।



इंग्लैंड ने बैजबॉल क्रिकेट के तहत पहले न्यूजीलैंड को रौंदा और उसके बाद भारत को हराया। पहले तीन दिन का खेल पूरी तरह भारत के नाम रहा। कहा जा रहा था कि भारत जीत जाएगा लेकिन चौथी पारी में इंंग्लैंड ने रन बनाकर जीत हासिल कर ली। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम टेस्ट को भी वनडे और टी20 की तरह खेल रही है।

साल 2014 में ही मैक्कुलम ने इसकी झलक दिखा दी थी

आपको याद होगा साल 2014 में भारत ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। न्यूजीलैंड और भारत के बीच दो टेस्ट मैच हुए थे। पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड ने 40 रन से जीत लिया था। एक समय न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में थी लेकिन मैक्कुलम ने 307 गेंदों 224 रन ठोके दिए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड ने वापसी कर मैच जीत लिया।

दूसरे टेस्ट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम फ्लॉप रही। दूसरी पारी में मैक्कुलम ने 559 गेंदों में 302 रन ठोक दिए थे। न्यूजीलैंड ने ये मैच आसान तरह से ड्रा करा लिया था। न्यूजीलैंड ने सीरीज भी 1-0 से अपने नाम कर ली थी।

इन दोनों टेस्ट मैचों में जीत हीरो मैक्कुलम रहे थे। यहां से टेस्ट क्रिकेट में थोड़ा बदलाव शुरू हुआ। इसके बाद कई बल्लेबाजों ने टेस्ट मैच को टी-20 के अंदाज में खेलना शुरू हुआ। बैजबॉल शब्द का इस्तेमाल साल 2014 में भी किया गया था। हालांकि उस समय ये इतना चर्चा का विषय नहीं बना था। अब जब इंग्लैंड के कोच मैक्कुलम बने तब ये फॉर्मूला उन्होंने टीम के ऊपर अप्लाई किया।

यह भी पढ़ें- भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों को लेकर शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान



साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड का बैजबॉल क्रिकेट हुआ फेल

जिस बैजबॉल क्रिकेट पर इंग्लैंड टीम को नाज था वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ धराशाई हो गया। इंग्लैंड का घमंड इस बार साउथ अफ्रीका ने तोड़ दिया। लॉर्ड्स में इंग्लैंड को तीसरे दिन ही पारी और 12 रन से बड़ी हार मिल गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 165 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 326 रन बनाकर 161 रनों की लीड ले ली।

इस बार भी ऐसा लगा था कि इंग्लैंड बैजबॉल क्रिकेट खेलकर मैच बचा लेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 149 रन ही बना पाई। इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। अब सोशल मीडिया पर इसके लिए बहुत ट्रोल भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 खिलाड़ी