28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC ODI Team of The Year 2023 घोषित, रोहित शर्मा बने कप्तान, विराट समेत ये 6 भारतीय भी शामिल

ICC ODI Team of The Year 2023 की घोषणा कर दी गई है। आईसीसी ने रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया है तो वहीं वर्ल्ड कप विजेता कप्‍तान पैट कमिंस को इस टीम में नहीं चुना गया है। इस टीम में विराट कोहली समेत आधे से ज्‍यादा खिलाड़ी भारतीय हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Jan 2024, 2:36 PM IST

icc_odi_team_of_the_year_2023.jpg

ICC ODI Team of The Year 2023 की घोषणा कर दी गई है। आईसीसी ने रोहित शर्मा को टीम का कप्तान चुना है। इस टीम में विराट कोहली समेत आधे से ज्‍यादा खिलाड़ी भारतीय हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस टीम में वर्ल्ड कप 2023 के विजेता कप्‍तान पैट कमिंस को नहीं चुना गया है। इसके पीछे की वजह ये है कि पैट कमिंस ने 2023 में अधिक वनडे क्रिकेट नहीं खेला और उनका प्रदर्शन उतना अच्छा भी नहीं रहा। इस टीम में रोहित शर्मा समेत कुल 6 भारतीय खिलाड़ियों जगह दी गई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से दो-दो खिलाड़ी चुने हैं तो न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है।


आईसीसी ने रोहित शर्मा को कप्‍तान के साथ बतौर ओपनर चुना है। वहीं, दूसरे ओपनर के रूप में शुभमन गिल को चुना है तो विराट कोहली को नंबर तीन के लिए चुना है। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को बतौर तेज गेंदबाज और चाइनामैन कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर चुना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को नंबर चार के लिए चुना है और एडम जैम्पा को बतौर स्पिनर चुना है।

साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन और मार्को जानसेन को भी टीम में जगह मिली है। क्लासेन टीम के विकेटकीपर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के एकमात्र बल्लेबाज इस साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में डेरिल मिचेल हैं।

यह भी पढ़ें : भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज कब और कहां देख सकेंगे, जानें लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल

आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ट्रेविस हेड, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, एडम जैम्पा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी।

यह भी पढ़ें : WPL 2024 के शेड्यूल का ऐलान, 23 फरवरी से आगाज तो फाइनल 17 मार्च को