नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा दाखिल किए मामले को खारिज कर दिया है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी की विवाद समाधान समिति के डिसप्यूट पैनल द्वारा इस मामले को यह कहकर खारिज किया गया है कि यह निर्णय उचित और अपील के योग्य नहीं था। आईसीसी के इस फैसले पर पीसीबी ने निराशा जताई है।