दूसरे नंबर पर खिसकी टीम इंडिया
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड के अब 123 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं जबकि भारत 121 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर लुढ़क गया है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया तीसरे, इंग्लैंड चौथे और पाकिस्तान पांचवें नंबर पर है। भारत और न्यूजीलैंड अब 18 जून से साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।