30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया बनी टेस्ट क्रिकेट में भी नंबर 1, सभी फॉर्मेट्स में कायम की बादशाहत

Team India Tops Latest ICC Test Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम ने आज एक और कमाल कर दिखाया है। पिछले कुछ समय से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रही टीम इंडिया ने आज ताज़ा जारी हुई आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग्स में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 15 Feb 2023, 4:35 PM IST

indian_test_team.jpg

Indian Test Team

आईसीसी (ICC) की टेस्ट क्रिकेट के लिए आज ताज़ा रैंकिंग्स (Test Rankings) जारी हो गई है। इस लिस्ट में टीम इंडिया (Team India) ने टॉप करते हुए नंबर 1 का पायदान हासिल कर लिया है। पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट फॉर्मेट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज़ खेल रही टीम इंडिया ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के नागपुर में खेले पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को आसानी से हरा दिया। भारतीय टीम ने टीम ऑस्ट्रेलिया (Team Australia) को पारी और 132 रन से करारी हार दी। इस बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट की ताज़ा रैंकिंग्स में नंबर 1 पर आ गई।

ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा

टीम इंडिया से पहले टीम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट की रैंकिंग्स में टॉप पर थी। ऐसे में उनके खिलाफ भारत में खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज़ भारतीय टीम के लिए एक बेहद ही अच्छा मौका बताया जा रहा था और टीम इंडिया ने पहले मैच में ही इस मौके का फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टीम ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए आज ही जारी हुई ताज़ा टेस्ट रैंकिंग्स में टॉप पायदान हासिल कर लिया।

WTC के फाइनल में पहुँचने की दावेदारी की मज़बूत

टेस्ट क्रिकेट की आईसीसी रैंकिंग्स में नंबर 1 बनने के साथ ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुँचने की अपनी दावेदारी भी मज़बूत कर ली है। इस फाइनल में टेस्ट क्रिकेट की टॉप दो टीमों के बीच मैच होगा और जीतने वाली टीम बनेगी टेस्ट क्रिकेट की चैंपियन। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लंदन के ओवल में इसी साल 7-11 जून को खेला जाएगा। इसके लिए एक रिज़र्व डे भी रखा गया है।


यह भी पढ़ें- बीसीसीआई का ऐलान, धर्मशाला नहीं, इंदौर में खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट

सभी फॉर्मेट्स में कायम की बादशाहत


टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 टीम बनने के साथ ही टीम इंडिया ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में बादशाहत कायम कर ली है। टीम इंडिया इससे पहले आईसीसी की वनडे (One Day - ODI) और टी20 (T20) रैंकिंग्स में भी नंबर 1 थी। टीम इंडिया के क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में टॉप पर आने से वर्ल्ड क्रिकेट में उनके डॉमिनेशन के बारे में पता चलता है। ऐसे में इसी साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) के लिए भी टीम इंडिया की पुख्ता तैयारियों का पता चलता है।