हरमनप्रीत-रोड्रिगेज ने जीत तक पहुंचाया-
जेमिमा रोड्रिगेज ने 16, पिछले मैच में शानदार शतक बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 14 और वेदा कृष्णामूर्ति ने पांच गेंदों पर एक चौके के सहारे नाबाद आठ रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से डायना बैग, निदा डार और बिस्माह मारूफ ने एक-एक विकेट झटके।