31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में लंबी छलांग, एतिहासिक जीत के साथ अब इस स्थान पर पहुंचा

ICC WTC Points Table 2023-2025 Update: राजकोट टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 434 रन से एतिहासिक जीत के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के साथ भारत को WTC 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Feb 2024, 9:22 AM IST

team_india.jpg

ICC World Test Championship Points Table 2023-25: राजकोट टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 434 रन से एतिहासिक जीत के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के साथ भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा हुआ है। वहीं इंग्लैंड को डब्‍ल्‍यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भारी नुकसान हुआ है। भारत डब्ल्यूटीसी के तीसरे सीजन में अभी तक सात में से पांच जीत हासिल कर चुका है। वहीं, इंग्लैंड को 5वीं हार का मुंह देखना पड़ा है।


भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में

भारत ने राजकोट में इंग्‍लैंड के खिलाफ एतिहासिक जीत के साथ वर्ल्‍ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सीजन में टॉप दो में जगह बना ली है। वहीं, 75 प्रतिशत अंक के साथ न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर काबिज है तो भारत 59.52 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। भारत ने इस सीजन में अब तक 7 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 4 जीते हैं तो 2 में हार का सामना करना पड़ा है और एक ड्रॉ रहा।

गत विजेता ऑस्‍ट्रेलिया भी भारत से पीछे

आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की अं‍क तालिका में भारत के बाद तीसरे स्‍थान पर गत विजेता ऑस्‍ट्रे‍िलिया है। ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 55 प्रतिशत अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्‍थान है। कंगारू टीम ने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के इस सीजन में अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिनमें छह जीते हैं तो 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

इंग्लैंड को स्लो ओवर फेंकने से बड़ा नुकसान

इंग्लैंड को टेस्ट में स्लो ओवर के चलते 19 अंकों का भारी नुकसान हुआ है। इंग्‍लैंड वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की अं‍क तालिका में 21.87 अंक के साथ 8वें स्थान पर खिसक गया है। उनसे नीचे अब सिर्फ श्रीलंका की टीम है। इस तरह इंग्लैंड टीम का आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का सपना अब टूटता नजर आ रहा है।