
ICC WTC Points Table 2023-2025 Update: इंग्लैंड से हैदराबाद टेस्ट हारने के बाद विशाखापट्टनम टेस्ट में 106 रनों से शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 1-1 से हिसाब बराबर कर लिया है। इसके साथ ही भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। हैदराबाद टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर खिसक गई थी और सिर्फ 43.33 प्रतिशत अंक ही रह गए थे। अब विशाखापट्टनम टेस्ट जीतकर भारतीय टीम टॉप-2 में पहुंच गई है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम को कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि उसके प्रतिशत अंकों में जरूर गिरावट दर्ज की गई है। इंग्लिश टीम इस हार के बाद भी 8वें नंबर पर काबिज है, लेकिन अब उसके महज 25 प्रतिशत अंक ही रह गए हैं।
राजकोट में नंबर-1 बनने का मौका
गत विजेता ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी तीसरे सीजन में भी टॉप पर काबिज है। ऑस्ट्रेलियन टीम के पास 55 प्रतिशत अंक है। वहीं, भारत 52.78 प्रतिशत अंक के साथ अब दूसरे पायदान पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम तीसरे टेस्ट को जीतने में सफल हो जाती है तो वह डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें : भारतीय गेंदबाजों ने निकाली इंग्लैंड के 'बैजबॉल' की हवा, दूसरा टेस्ट 106 रन से जीता
डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
| नंबर | टीम | जीत प्रतिशत | अंक | जीत | हार | ड्रॉ |
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 55 | 66 | 6 | 3 | 1 |
| 2 | भारत | 52.78 | 38 | 3 | 2 | 1 |
| 3 | साउथ अफ्रीका | 50 | 12 | 1 | 1 | 0 |
| 4 | न्यूजीलैंड | 50 | 12 | 1 | 1 | 0 |
| 5 | बांग्लादेश | 50 | 12 | 1 | 1 | 0 |
| 6. | पाकिस्तान | 36.66 | 22 | 3 | 2 | 0 |
| 7. | वेस्टइंडीज | 33.33 | 16 | 2 | 2 | 1 |
| 8. | इंग्लैंड | 25 | 21 | 3 | 3 | 1 |
| 9. | श्रीलंका | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 |
Updated on:
5 Feb 2024, 4:12 PM IST
Published on:
5 Feb 2024, 4:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.