6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

16 साल बाद बोले कैफ, नेटवेस्ट फाइनल में उन्हें क्या कहा था इंग्लैंड के कप्तान नासेर हुसैन ने

2002 नेटवेस्ट सीरीज फाइनल में मिली जीत इतिहास के पन्नों में शामिल है। कैफ ने फाइनल में शानदार 87 रनों की पारी खेली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 28 Feb 2018, 8:54 PM IST

In the NetWest final, Hussein called me a bus driver : mohammad Kaif

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने बुधवार को कहा कि उन्हें 2002 में नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल मैच के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासेर हुसैन द्वारा बस ड्राइवर कहा गया था। भारत और इंग्लैंड के बीच यह मैच लॉर्डस क्रिकेट मैदान पर खेला गया था। कैफ ने खुलासा एक प्रशंसक द्वारा ट्विटर पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में किया।

मुझे बस ड्राइवर कहा था।
प्रशंसक ने कैफ से पूछा कि नेटवेस्ट सीरीज फाइनल में 87 रनों की पारी खेलने के दौरान इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ियों ने उन पर कैसे बयान कसे थे। अपने ट्वीट में प्रशंसक ने कहा, "कैफ नेटवेस्ट फाइनल के दौरान आप और युवराज किस बात पर चर्चा कर रहे थे। क्या इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने कुछ कहा था?" इसकी प्रतिक्रिया में कैफ ने कहा, "हां, हुसैन ने मुझे बस ड्राइवर कहा था। उन्हें एक दौरे पर ले जाना अच्छा था।"

ये भी पढ़े - भारतीय टीम ने जीता सब का दिल, इस बड़ी समस्या से निपटने के लिए दक्षिण अफ्रीका को दिया डोनेशन

इतिहास के पन्नों में शामिल है फाइनल
नेटवेस्ट सीरीज फाइनल में मिली जीत भारत क्रिकेट इतिहास के पन्नों में शामिल है। इस मैच में टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्कस ट्रेसकोथिक और हुसैन की शतकीय पारी के दम पर भारत के सामने पांच विकेट के नुकसान पर 326 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे, जब युवराज और कैफ की 121 रनों की साझेदारी ने टीम को संभाला और कैफ की 87 रनों की पारी के दम पर भारत ने तीन गेंद बाकी रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी जर्सी उताकर हवा में लहराते हुए जीत का जश्न मनाया था, जो हमेशा के लिए यादगार लम्हा बन गया।