3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय टीम ने जीता सब का दिल, इस बड़ी समस्या से निपटने के लिए दक्षिण अफ्रीका को दिया डोनेशन

दक्षिण अफ्रीका का केप टाउन शहर में सूखे की समस्या को मद्देनजर रखते हुए भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 1,00,000 रैंड सहायता राशि के रूप में देने का फैसला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 28 Feb 2018, 5:02 PM IST

ind

नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों से दक्षिण अफ्रीका का केप टाउन शहर भारी सूखे से गुज़र रहा है। भारतीय टीम ने अपना दक्षिण अफ्रीका दायरा केप टाउन से ही शुरू किया था। भारत ने जब दौरा शुरू किया था, उस समय केप टाउन में जल संकट चरम पर था। सूखे की समस्या को मद्देनजर रखते हुए भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 1,00,000 रैंड सहायता राशि के रूप में देने का फैसला किया है।

केप टाउन को दिया दान
शनिवार को हुए सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मैच के बाद भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 1,00,000 दक्षिण अफ्रीकी रैंड यानी 8570 डॉलर यानी 5,56,407 रुपए द गिफ्ट ऑफ दी गिवर्स फाउंडेशन को दान में देने का फैसला किया। बता दें द गिफ्ट ऑफ दी गिवर्स फाउंडेशन अफ्रीका का सबसे बड़ा आपदा राहत संगठन है। ये संस्था इस राशि का उपयोग जरूरतमंदों तक पानी पहुंचाने के लिए करेगी। फाउंडेशन के चेयरमैन इम्तियाज सुलिमान ने कहा कि दान में मिली इस राशि का अच्‍छे काम के लिए इस्‍तेमाल किया जाएगा। फाउंडेशन इस मदद के लिए भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम की सराहना करती है। इस मदद से हमें उन क्षेत्रों में बोरवेल बनवाने में मदद मिलेगी, जो पानी की कमी से जूझ रहे हैं। फंड का इस्‍तेमाल मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के घरों में पानी पहुंचाने के लिए भी किया जाएगा।

ये कहा दोनों कप्तानों ने
इस संकट पर अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा, हमारे लिए बड़ा संकट था। इस दौरे पर हमने विराट से बात कर ये तय किया कि हम कुछ जर्सी को साइन कर इन्हें नीलाम करेंगे और इनसे फंड जुटाएंगे। डुप्लेसिस ने कहा कि हम इस बारे में लोगों को जागरूक भी करेंगे। वहीँ भारतीय कप्तान कोहली का कहना है की केपटाउन दुनिया के सबसे खुबसूरत शहरों में से एक है। हमें यहां पर स्थानीय लोगों का जमकर समर्थन मिला। इस मुद्दे पर हमने भी अपनी ओर से लोगों को जागरूरक करने की कोशिश की।

दोनों टीमों को भी जलसंकट का सामना करना पड़ा था।
बता दें पिछले माह केपटाउन के रहवासियों के लिए प्रतिदिन अधिकतम 50 लीटर पानी इस्‍तेमाल करने की सीमा निर्धारित कर दी गई थी। शहर के मेयर ने कहा था कि जलसंकट बेहद गंभीर होता जा रहा है और इसमें केपटाउन के हर नागरिक को सहयोग करना होगा। केपटउन में दोनों टीमों को भी जलसंकट का सामना करना पड़ा था। खिलाड़ियों को 2 मिनट से ज्यादा शावर के नीचे खड़े होने की अनुमति नहीं थी।

भारत ने की थी शानदार वापसी
गौरतलब है भारतीय टीम जनवरी और फरवरी में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर थी। विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम ने टेस्ट सीरीज़ 3-1 से गंवाने के बाद ज़ोरदार वापसी की और वनडे और टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों सीरीज अपने नाम की। भारतीय टीम ने जहां वनडे सीरीज 5-1 से जीती, वहीं टी20 सीरीज में वह 2-1 से विजयी रही थी।