9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND A vs SL A: अंत तक अटकी रहीं फैंस की सांसें, भारत ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 8 रन से हराया

IND A vs SL A: श्रीलंका में खेली जा रही वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में भारत ए ने दांबुला में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के दम पर मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 8 रन से रोमांचक जीत दर्ज की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 09, 2026

IND A vs SL A

श्रीलंका ए के खिलाफ अहम पारी खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India A vs Sri Lanka A Match Highlights: श्रीलंका ए और भारत ए के बीच दांबुला में खेले गए वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में मेहमान टीम ने 8 रनों से जीत दर्ज की है। इंडिया ए पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार शतक की बदौलत श्रीलंका ए के सामने 278 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब मेजबान टीम कप्‍तान साहन अराचिगे के अर्धशतक के दम पर 269 रन ही बना सकी और भारत ने 7 गेंद शेष रहते रोमांचक जीत दर्ज की।

शानदार शुरुआत के बावजूद हारी श्रीलंका

278 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए को निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हुई। अविष्का 59 गेंद पर 45 रन बनाकर आयुष बडोनी का शिकार हुए। इसके बाद दूसरा झटका 99 के स्कोर पर निरोशन के रूप में लगा। निरोशन ने 45 गेंदों पर 47 रन बनाए और वह भी बडोनी का शिकार बने। श्रीलंका का स्‍कोर 109 पर ही पहुंचा था कि नुवानीडू फर्नांडो भी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

कप्तान के आउट होते ही लड़खड़ाई पारी

फिर श्रीलंका की पारी को सदीरा समरविक्रमा और कप्तान साहन अराचिगे ने संभाला। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। समरविक्रमा (46) के रूप में 187 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। इसके बाद एक छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे तो दूसरा छोर अराचिगे ने ने थामते हुए अर्धशतक बनाया। जब वह सातवें विकेट के रूप में आउट हुए तो श्रीलंका को महज 16 रन की दरकार थी। लेकिन, उनके जाते श्रीलंकाई पारी ऐसी लड़खड़ाई कि 48.5 ओवर में 269 रन पर सिमट गई।

गायकवाड़ के शतक के दम पर भारत ए ने बनाए 277 रन

इससे पहले भारत ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 277 रन बनाए थे। भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंदों पर 101 रन की शतकीय पारी खेली तो कप्‍तान तिलक वर्मा ने 97 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। उनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 40 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।