
पहले वनडे में खेलेगी ये भारतीय प्लेइंग 11, दिग्गज ने इन खिलाड़ियों को किया बाहर।
IND vs AUS 1st ODI : बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बाद अब टीम इंडिया की नजर 17 मार्च से शुरू होने जा रही तीन मैचोंं की वनडे सीरीज पर है, जिसका पहला मुकाबला शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा निजी कारणों के चलते पहला मैच नहीं खेलेंगे। उनके स्थान पर हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालेंगे। कप्तान रोहित जहां पहला मैच नहीं खेलेंगे, वहीं श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी? इसे लेकर संशय की स्थिति है। इसी बीच पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर ने भारतीय टीम की सबसे बेहतर प्लेइंग 11 की घोषणा की है।
वसीम जाफर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टीम इंडिया की स्क्वाड से मजबूत प्लेइंग इलेवन चुनी है। जाफर ने रोहित शर्मा के स्थान पर सलामी बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन को चुना है। ईशान इससे पहले भी टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाजी कर चुके हैं। वह पहले मैच में शुभमन गिल का साथ देते नजर आएंगे, जो खतरनाक फॉर्म में हैं। वहीं नंबर 3 पर विराट कोहली को रखा है।
अय्यर की जगह उतरेंगे सूर्या
जाफर ने पीठ की चोट से जूझ रहे श्रेयस अय्यर के स्थान पर टीम इंडिया में 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को चुना है। सूर्यकुमार यादव अय्यर की जगह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं 5वे नंबर पर केएल राहुल और छठे नंबर कप्तान हार्दिक पांड्या तो 7वें नंबर स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और 8वें नंबर के लिए वॉशिंगटन सुंदर को चुना है।
यह भी पढ़े -दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का ऐलान, ऋषभ पंत की जगह वॉर्नर को सौंपी जिम्मेदारी
इन तीन खिलाड़ियों को किया बाहर
वसीम जाफर ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर और स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बाहर रखा है। उन्होंने स्पिन विकल्प के रूप में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को रखा है। वहीं, दो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को शामिल किया है।
वसीम जाफर की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
यह भी पढ़े - सचिन तेंदुलकर ने आज के दिन ही रचा था इतिहास, दुनिया का कोई दिग्गज नहीं आसपास
Published on:
16 Mar 2023, 3:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.