26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS 1st T20: ऋतुराज-यशस्वी और रिंकू किसे मिलेगा मौका, पहले टी20 में ऐसी होगी प्लेइंग 11

IND vs AUS 1st T20 Playing 11: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव कौन सी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेंगे। भारत की सलामी जोड़ी और मध्यक्रम क्या हो सकता है?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Nov 2023, 9:38 AM IST

yashasvi-rituraj_2.jpg

IND vs AUS 1st T20 Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद अब भारतीय टीम टी20 सीरीज में उतरने जा रही है। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के चलते सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला गुरुवार 23 नवंबर को शाम 7.30 बजे से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को किस्मत आजमाने का मौका दिया गया है। देखने वाली बात ये होगी कि सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन में बतौर सलामी बल्लेबाज और मध्यक्रम के साथ किन गेंदबाजों और ऑलराउंडर पर भरोसा जताते हैं?


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में बतौर विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का खेलना तय माना जा रहा है। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को बाहर बैठना होगा। वहीं तीन नंबर की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को दी जा सकती तो चौथे नंबर कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद उतर सकते हैं।

पांचवें नंबर पर रिंकू सिंह, छठे पर शिवम दुबे, सातवें पर अक्षर पटेल और आठवें नंबर पर वॉशिंगटन सुंदर को उतारा जा सकता है। तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह के साथ प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार संभाल सकते हैं।

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।

भारतीय टीम स्‍क्‍वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग