3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका, नागपुर टेस्ट से हेजलवुड के बाद कैमरून ग्रीन बाहर

IND vs AUS 1st Test : कैमरून ग्रीन का नागपुर टेस्ट से लगभग बाहर हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले ही नागपुर टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में कंगारू टीम को यह दोहरा झटका लगा है। इसकी पुष्टि खुद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने की है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Feb 2023, 8:58 AM IST

ind-vs-aus-test-series-usman-khawaja-not-get-visa-for-india-tour.jpg

ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका, नागपुर टेस्ट से हेजलवुड के बाद कैमरून ग्रीन बाहर।

IND vs AUS 1st Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही इस सीरीज को जीतने के लिए दोनों ही टीमें प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रही है। वहीं, आस्ट्रेलिया की टीम के लिए बुरी खबर है। नागपुर टेस्ट से पहले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम को दूसरा तगड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार पेसर ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का नागपुर टेस्ट खेलना बेहद मुश्किल है। इसकी पुष्टि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने खुद की है।


स्टीव स्मिथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि कैमरून ग्रीन ने नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास नहीं किया है। इसके साथ ही उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि कैमरून ग्रीन का नागपुर में टेस्ट में खेलना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले ही नागपुर टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में कंगारू टीम को यह दोहरा झटका लगा है।

खेलने की संभावना नहीं

स्टीव स्मिथ ने बताया कि हमें नहीं लगता कि कैमरून ग्रीन पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे। उन्होंने नेट्स में अभ्यास भी नहीं किया है। इसलिए वह कह सकते हैं कि ग्रीन पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं हैं। हम मैच से ऐन पहले उनके फिट होने का वेट करेंगे। फिलहाल उनके खेलने की संभावना नहीं के बराबर है।

यह भी पढ़े - नागपुर टेस्ट से पहले विराट कोहली ने खोद डाली पिच, हैरान कर देगी वजह

मेलबर्न टेस्ट में हुए थे चोटिल

यहां बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी नागपुर टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं। कैमरून ग्रीन दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हुए थे। मेलबर्न टेस्ट में ग्रीन को दखिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया की गेंद लगी थी। हालांकि उन्होंने उस दौरान असनीय दर्द के बावजूद 51 रन की नाबाद पारी खेली थी और पहली पारी में 5 विकेट भी चटकाए थे।

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे शुभमन गिल, केएल राहुल ने दी बड़ी अपडेट