31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली करोड़ों की स्पोर्ट्स कार से प्रेक्टिस करने पहुंचे स्टेडियम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Virat Kohli Car : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का यह होम ग्राउंड है। इसके लिए विराट नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। विराट जब अपनी चमचमाती स्पोर्ट्स कार से स्टेडियम पहुंचे तो उन्हें देखने वालों का तांता लग गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Feb 2023, 11:14 AM IST

ind-vs-aus-2nd-test-virat-kohli-car-porsche-panamera-turbo-price-delhi-reached-arun-jetly-stediam-for-practice.jpg

विराट कोहली करोड़ों की कार में प्रेक्टिस करने पहुंचे स्टेडियम।

Virat Kohli Car : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। नागपुर टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी और 132 रन से बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां सीरीज में बराबरी करने के लिए बड़े बदलाव करने जा रही है। वहीं टीम इंडिया दिल्ली में भी उसी प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद से उतरेगी। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का यह होम ग्राउंड है। इसलिए वह इस मैच में बड़ी पारी खेलकर मैच को यादगार बनाने के इरादे से उतरेंगे। इसके लिए विराट नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।


विराट कोहली जब प्रेक्टिस के लिए अपनी चमचमाती कार से स्टेडियम पहुंचे तो उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। दरअसल, कोहली अपने गुरुग्राम वाले घर से अकेले कार ड्राइव कर स्टेडियम पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर उनकी कार की फोटो वायरल होने लगी। कोहली ने अपनी कार को नेट्स के पास ही खड़ा किय था।

315 किमी की रफ्तार से दौड़ सकती है ये कार

बता दें कि विराट कोहली जिस कार में सवार होकर अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। वह प्रसिद्ध स्पोर्ट्स कार ब्रांड पोर्श की पैनामेरा टर्बो है। पैनामेरा टर्बो के एक्स शोरूम प्राइस 2.21 करोड़ रुपये है। ये कार चंद सेकंड में ही हवा से बातें करती है। महज 3.1 सेकंड में यह कार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच जाती है। इस कार की टॉप स्पीड 315 किमी प्रति घंटा तक है।

यह भी पढ़े - महिला टी-20 विश्व कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

स्लिप में कैच का अभ्यास

ज्ञात हो कि कोहली नागपुर टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके थे। उन्होंने फील्डिंग के दौरान भी कैच छोड़ा था। इसलिए दिल्ली में प्रैक्टिस सेशन के दौरान वह स्लिप में कैच प्रैक्टिस करते नजर आए। वह स्लिप में कैच को सुधारने में जुटे रहे। विराट को टेस्ट में शतक लगाए तीस साल से अधिक समय हो गया है। उन्होंने आखिरी टेस्ट शतक नवंबर 2019 में कोलकाता में जड़ा था।

यह भी पढ़े - OMG! 150 किमी की रफ्तार से बोलिंग, 5 बॉल पर 5 विकेट... ये है अगला शोएब अख्तर

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल