30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

150 किमी की रफ्तार से 5 बॉल पर झटके 5 विकेट, फैंस बोले- ये है अगला शोएब अख्तर, देखें वीडियो

Ihsanullah 150kmph in PSL : पाकिस्तानी क्रिकेट में पेसरों की भरमार है, लेकिन शोएब अख्तर जैसा तेज गेंदबाज आज तक नहीं मिला है। इसी बीच एक युवा तेज गेंदबाज ने पाकिस्तानी लीग में 150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सभी को चौंका दिया है। इतना ही नहीं इस गेंदबाज ने लगातार पांच बॉल पर पांच विकेट भी चटकाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Feb 2023, 11:07 AM IST

pakistan-pace-factory-finds-another-gem-ihsanullah-150kmph-in-psl-match-video.jpg

इस युवा गेंदबाज ने 150 किमी की रफ्तार से बॉल फेंक झटके लगातार 5 विकेट।

Ihsanullah 150kmph in PSL : पाकिस्तानी क्रिकेट में पेसरों की भरमार है, लेकिन शोएब अख्तर जैसा तेज गेंदबाज आज तक नहीं मिला है। वर्तमान में शाहीन अफरीदी, हसन अली और नसीम शाह जैसे गेंदबाज वाहवाही जरूर लूट रहे हैं, लेकिन उनमें भी अख्तर जैसी धार नहीं है। अब इस सूची में एक और युवा तेज गेंदबाज का नाम जुड़ा है। इस 20 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज ने पीसीएल में बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाकर रख दिए हैं। इस युवा को पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य बताते हुए रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर से तुलना की जा रही है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ मैच में इस गेंदबाज ने 150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए लगातार पांच विकेट चटकाते हुए मेडन ओवर फेंका है।


20 वर्षीय इस युवा तेज गेंदबाज का नाम इहसानुल्लाह है, जो पीएसएल में अपनी तेज गेंदों से बल्लेबाजों पर कहर बरपा रहा है। पीएसएल में इहसानुल्लाह मुल्तान सुल्तान की टीम से खेल रहे हैं। अपने तीसरे मैच में ही इहसानुल्लाह ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सभी को चौंका दिया है। इतना ही नहीं इहसानुल्लाह ने लगातार 5 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को भी क्लीन बोल्ड किया।


उमरान और शोएब से हो रही तुलना

इहसानुल्ला को इस मैच में जबरदस्त गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इहसानुल्लाह के 5 विकेट लेने का वीडियो पीसीएल के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। क्रिकेट फैंस इहसानुल्लाह की कहर बरपाती गेंदबाजी को देख हैरान हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी तुलना भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक और शोएब अख्तर से की जा रही है। पाकिस्तानी फैंस इहसानुल्लाह को पाकिस्तान का अगला शोएब अख्तर बता रहे हैं।

यह भी पढ़े - महिला टी-20 विश्व कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास


बड़े-बड़े दिग्गजों को किया आउट

क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में महज 110 रन पर ही ढेर हो गई। इहसानुल्लाह की कहर बरपाती गेंदबाजी का क्वेटा के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। इहसानुल्लाह ने इफ्तिखार अहमद, जेसन रॉय, सरफराज अहमद, उमर अकमल और नसीम शाह को पवेलियन भेजा। क्वेटा के 110 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुल्तान सुल्तान ने महज 13.3 ओवर में ही 1 विकेट पर लक्ष्य हासिल करते हुए मैच जीत लिया।

यह भी पढ़े - सचिन तेंदुलकर मेरे टीम से जुड़ने पर लेना चाहते थे संन्यास, पूर्व भारतीय कोच का खुलासा