IND vs AUS 3rd Test Day 4 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला गाबा में खेला जा रहा है। इस टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 394 रन पीछे था। चौथे दिन लंच तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 445 रन के जवाब में भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं। अब भारत 278 रन पीछे रह गया है। हालांकि चौथे दिन जहां ऑस्ट्रेलिया को जोश हेजलवुड के मैदान छोड़ने से बड़ा झटका लगा है तो वहीं केएल राहुल शतक से चूक गए हैं।