29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कप्तान सूर्या के इस खास मैसेज का कमाल, पहले 3 ओवर में कुटने वाले अर्शदीप ने कंगारुओं के जबड़े से छीनी जीत

IND vs AUS: अर्शदीप सिंह पहले 3 ओवर में 37 रन लुटा चुके थे और ऑस्‍ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में सिर्फ 10 रन की दरकार थी। इसी बीच कप्‍तान सूर्या ने अर्शदीप को गेंद थमाई और एक खास मैसेज दिया, जिसके बाद अर्शदीप ने 6 गेंदों में सिर्फ 3 रन देकर कंगारुओं के जबड़े से जीत छीन ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Dec 2023, 11:10 AM IST

arshdeep_singh_and_suryakumar_yadav.jpg

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार 5 टी20 मैचों की सीरीज में चार मुकाबले जीते हैं। भारत टी20 सीरीज के 5वें और आखिरी मुकाबले में 6 रन से बेहद रोमांचक जीत दर्ज की है। ऑस्‍ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए एक ओवर में सिर्फ 10 रन की दरकार थी। कप्तान मैथ्यू वेड क्रीज पर सेट थे। वहीं, टीम इंडिया के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव के पास एकमात्र गेंदबाजी ऑप्‍शन अर्शदीप सिंह थे, जो इससे पहले 3 ओवर में 37 रन लुटा चुके थे। ऐसे में यहां से भारत की जीत बेहद मुश्किल नजर आ रही थी। सूर्या ने अर्शदीप को गेंद थमाते हुए कुछ ऐसा कहा कि तीन ओवर में कुटने वाले अर्शदीप ने अंतिम ओवर में सिर्फ 3 रन देकर कंगारुओं के जबड़े से जीत छीन ली।


सूर्या भाई ने दिया था खास मैसेज

अर्शदीप सिंह ने इस अप्रत्‍याशित जीत के बाद बताया कि अंतिम ओवर से पहले कप्‍तान सूर्यकुमार ने मुझे कुछ खास मैसेज दिया था। अर्शदीप सिंह ने बताया कि मैंने पहले तीन ओवर में काफी रन दिए थे और मैं बस एक और मौके का इंतजार कर रहा था। भगवान का शुक्र है कि मैं स्कोर डिफेंड करने में सफल हो सका। अर्शदीप ने बताया कि कप्‍तान सूर्या ने मुझसे कहा था कि जो होना होगा वह होगा, तुम बस गेंदबाजी पर ध्‍यान दो।

टीम इंडिया पहली बार ऑस्ट्रेलिया से सीरीज में चार मैच जीती

भारतीय टीम ने जीत की लय कायम रखते हुए रविवार को यहां खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को छह रन से शिकस्त दी। इस तरह से मेजबान टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली। इसी के तहत टीम इंडिया ने पहली बार कंगारू टीम के खिलाफ एक सीरीज में चार मुकाबले भी जीते हैं।

एक नजर मैच पर

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 160 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट पर 154 रन पर रोक दिया। भारत की ओर से मीडियम पेसर मुकेश कुमार ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा, अर्शदीप सिंह और स्पिनर रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट झटके।