29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS : भारत के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका, 2 स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे शुक्रवार 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा। इसी बीच ऑस्‍ट्रेलिया की टीम को दोहरा झटका लगा है। उसके दो स्‍टार खिलाड़ी पहले वनडे के लिए उपलब्‍ध नहीं हैं। खुद कप्‍तान पैट कमिंस ने ये जानकारी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Sep 2023, 4:10 PM IST

ind-vs-aus-mitchell-starc-and-glenn-maxwell-not-available-for-the-first-odi-against-india.jpg

भारत के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका, 2 स्टार खिलाड़ी हुए बाहर।

IND vs AUS 1st ODI: आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 का आगाज 5 अक्‍टूबर से होगा। इससे पहले टीम इंडिया ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच कल शुक्रवार 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा। वर्ल्‍ड कप से पहले दोनों ही देशों के लिए इस सीरीज को बेहद अहम माना जा रहा है। इसी बीच ऑस्‍ट्रेलिया की टीम को दोहरा झटका लगा है। उसके दो स्‍टार खिलाड़ी पहले वनडे के लिए उपलब्‍ध नहीं हैं। ये जानकारी खुद ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के कप्‍तान पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान दी है।


भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया के पहले वनडे से एक दिन पूर्व कंगारू कप्‍तान पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से जानकारी दी है कि ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहले मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा उन्‍होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम से जुड़ी कुछ और भी अपडेट दी है।

कम से कम एक वनडे से बाहर

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर नहीं गए थे। इनमें कप्तान पैट कमिंस, स्‍टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और पेसर मिचेल स्टार्क शामिल थे। इनमें से कमिंस और स्मिथ चयन के लिए उपलब्ध हैं तो मैक्‍सवेल और स्‍टार्क कम से कम पहला वनडे नहीं खेल पाएंगे, जो कल मोहाली में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : IND vs AUS: डराने वाले हैं भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के आंकड़े

चोट से पूरी तरह नहीं उबरे मैक्‍सवेल और स्‍टार्क

दरअसल, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल अभी भी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। इसलिए उन्‍हें पहले वनडे मैच से बाहर रखा गया है। हालांकि कप्तान पैट कमिंस तीनों वनडे खेलेंगे, जो चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर थे। वहीं, स्टीव स्मिथ भी अब पूरी तरह फिट हैं और वह भी तीनों वनडे खेलेंगे।

यह भी पढ़ें : धोनी का नया लुक वायरल, धूमधाम से की गणपति बप्पा की पूजा, देखें VIDEO