30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, रोहित शर्मा ने बताया कब उतरेंगे मैदान पर

Shreyas Iyer : श्रेयस अय्यर की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि श्रेयस अय्यर की पीठ दर्द है और वह फिलहाल अच्छी स्थिति में नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 Mar 2023, 1:49 PM IST

ind-vs-aus-odi-series-rohit-sharma-statement-on-shreyas-iyer-back-injury-update.jpg

श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, रोहित शर्मा ने बताया कब उतरेंगे मैदान पर।

Shreyas Iyer : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में चोटिल हुए श्रेयस अय्यर की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि श्रेयस अय्यर की पीठ दर्द है और वह फिलहाल अच्छी स्थिति में नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल है। इतना ही नहीं उनके आईपीएल के 16वें सीजन में खेलने पर भी प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है। अगर वह आईपीएल नहीं खेले तो कोलकाता नाइट राइडर्स को भी बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि वह कोलकाता की अगुवाई करते हैं।


बता देंं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके थे। पीठ की चोट उभरने के चलते उन्हें स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था। जब राेहित शर्मा से श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अय्यर के साथ दुर्भाग्यपूर्ण हुआ है। बल्लेबाजी के लिए उसे दिन भर वेट करना पड़ा और दिन का खेल खत्म होने के बाद पीठ की चोट फिर से उबर आई।

'नहींं पता फिट होने में कितना समय लगेगा'

टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वैसे उन्हें अय्यर के स्कैन की सटीक रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन, ऐसा लगता है कि अय्यर अच्छी स्थिति में नहीं है। रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि श्रेयस अय्यर को फिर से मैदान में उतरने में कितना समय लगेगा।

यह भी पढ़े - भारत-पाकिस्तान से भी बड़े दुश्मन हैं ये दोनों देश, मैच के दौरान अलग-अलग बैठेंगे दर्शक

'अच्छी स्थिति में नहीं थे अय्यर'

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है कि अय्यर को ठीक होने में अभी कितना समय लगने वाला है और वह कब तक वापसी करेंगे। जब उसकी चोट उबरी तो वह अच्छी स्थिति में नहीं था। रोहित ने उम्मीद जताई कि श्रेयस अय्यर जल्द ही फिर से ठीक होकर खेलना शुरू करेंगे।

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज से पहले तगड़ा झटका, कप्तान ही हुआ टीम से बाहर