IND vs AUS Test Series : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त रखी है। अब टीम इंडिया की निगाहें 1 मार्च से इंदौर में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट पर हैं, ताकि मुकाबला जीत कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई जा सके। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ऐसी भविष्यवाणी की है, जिससे ऑस्ट्रेलियाई खेमे में हड़कंप की स्थिति है। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सौरव गांगुली ने यह भविष्वाणी यूं ही नहीं कि है। उन्होंने भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह अनुमान जताया है।